Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सनसनीखेज खुलासा : “डॉक्टर बेटी की पैंट खुली थी और…”
Headlines

सनसनीखेज खुलासा : “डॉक्टर बेटी की पैंट खुली थी और…”

August 19, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डॉक्टर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Kolkata : कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या मामले के खिलाफ पूरे देश में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मारी गयी डॉक्टर के माता-पिता ने देशवासियों से उनके साथ खड़े रहने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया है कि बाकी गुनहगारों के पकड़े जाने तक सभी लोग उनका साथ दें। ट्रेनी डॉक्टर की मां ने मीडिया से कहा कि “हम आपके जरिए पूरे देश को संदेश देना चाहते हैं। हम सभी देशवासियों, दुनिया और राज्य के लोगों के आभारी हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि आप हमारे साथ तब तक खड़े रहें, जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते। हम केवल यही चाहते हैं कि ऐसा कि किसी मां के साथ न हो। कोई भी हमारे जैसे अपने बच्चे को न खोए।” उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अस्पताल के मामले को ठीक से न संभालने का आरोप लगाया। पीड़ित मां ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख विरोध प्रदर्शन को रोकने की कोशिश कर रही हैं। मां ने कहा कि “मुख्यमंत्री ने कहा था कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जबकि केवल एक ही व्यक्ति पकड़ा गया है। मुझे पूरा यकीन है कि इस अपराध में और लोग भी शामिल थे। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री विरोध को रोकने की कोशिश कर रही हैं। यही वजह है कि पुलिस ने आज विरोध करने वालों की सभा को रोकने के लिए निषेध आदेश लागू किए हैं।”

बेटी की पैंट खुली थी, शरीर पर केवल एक कपड़ा था

मृतका की मां ने कहा कि “पहले हमें अस्पताल से कॉल आया कि आपकी बेटी बीमार है। फिर कॉल कट गया। फिर जब मैंने पूछा तो उन्होंने कहा कि अस्पताल आ जाएं। फिर जब हम पहुंचे तो हमें देखने की अनुमति नहीं दी गई। हमें तीन बजे (बेटी के शव को) देखने की अनुमति मिली। उसकी पैंट खुली थी। शरीर पर केवल एक कपड़ा था। हाथ टूटा हुआ था। आंखों और मुंह से खून निकल रहा था। देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है।”

auto

‘मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं’

मृतका डॉक्टर की मां ने कहा कि “मैंने उनसे कहा कि यह आत्महत्या नहीं, हत्या है। हमने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने के लिए बहुत मेहनत की थी। लेकिन उसकी हत्या कर दी गई।” माता-पिता ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है, क्योंकि कोलकाता पुलिस ने मामले को ठीक से नहीं संभाला है। उन्होंने कहा कि कम से कम केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) प्रयास कर रहा है। उन्होंने सीबीआई को अपनी बेटी की डायरी का एक पन्ना सौंपा है। उन्होंने कहा, शुरू में मुझे पूरा भरोसा था (ममता बनर्जी) लेकिन अब नहीं। वह न्याय की बात कर रही हैं, लेकिन इसके लिए क्या कर रही हैं? वह इसका जिम्मा ले सकती हैं, लेकिन कुछ नहीं कर रही हैं। माता-पिता ने कहा, “हम न्याय चाहते हैं। लेकिन जो आम जनता भी यही बात कह रही है, उनकी आवाज बंद करने की कोशिश की जा रही है।”

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने भी आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या का संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला, मनोज मिश्रा की पीठ मामले पर कल सुनवाई करेगी। यहां याद दिला दें कि महिला ट्रेनी डॉक्टर की डेड बॉडी नौ अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिली थी। पुलिस ने इस मामले में अगले दिन एक संदेही गुनहगार संजय रॉय को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में उग्रवाद का होगा खात्मा : DGP (VIDEO)

इसे भी पढ़ें : रे’प और म’र्डर के बाद घर जाकर बड़े इत्मिनान से सो गया था जालिम संजय

इसे भी पढ़ें : नदी में मिली एक भाई की डे’ड बॉडी, दूसरा लापता

इसे भी पढ़ें : पुलिस के सामने खुद को मिटा डाला, सड़क पर जनाक्रोश… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticlePM को छोटी-छोटी बच्चियों ने बांधी राखी… देखें वीडियो
Next Article कोल्हान से CM आवास पहुंचे JMM के चार विधायक

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.