Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 11:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 44 साल की सजा, 52 बार गए जेल, अंग्रेजों के लिए मुसीबत बन गए ये कमांडर
Headlines

44 साल की सजा, 52 बार गए जेल, अंग्रेजों के लिए मुसीबत बन गए ये कमांडर

May 14, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

औरैया। आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लाल सेना के कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की पुण्यतिथि दिवस पर 22 मई, 2022 को बसरेहर ब्लाक के अंतर्गत लोहिया गांव में स्मृति समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

गौरतलब है कि आजादी योद्धा कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया ने चंबल घाटी में हजारों क्रांतिकारियों को ट्रेनिंग देकर फिरंगी सरकार की चूलें हिलाने के लिए सशस्त्र क्रांति का सबसे उम्दा प्रयोग किया था। करो या मरो आंदोलन के दौरान कमांडर को 44 वर्ष की सजा हुई और वे करीब 52 बार जेल गए। आजाद भारत में कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया 1957, 1967 और 1977 में इटावा से लोकसभा सांसद चुने गए। जनपद में शैक्षिक पिछड़ेपन की समस्या, आवागमन के लिए पुलों का अभाव जैसी तमाम सरोकारी समस्याओं को वे सदन में प्रमुखता से उठाते रहे। लाल सेना की गौरवशाली विरासत की याद में कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की समाधि स्थल पर समारोह का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। लाल सेना के रणबांकुरों को आजादी के 75वां वर्ष में उचित सम्मान के लिए कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया स्मृति समारोह के संयोजक क्रांतिकारी लेखक शाह आलम राना ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और इटावा सांसद को पत्र लिखकर 12 सूत्रीय मांगें सरकारों के समक्ष रखी हैं।

Advertisement

जिसमें कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की स्मृति में बसरेहर मुख्य मार्ग पर भव्य गेट का निर्माण किया जाए। लाल सेना के योद्धाओं की याद में लोहिया गांव में एक गौरवमयी स्मारक, वाचनालय, गैलरी, संग्रहालय, सभागार का निर्माण किया जाए। लाल सेना के क्रांतिवीरों की याद में एक विशाल स्तंभ का निर्माण किया जाए। कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया के नाम से अमृत महोत्सव वर्ष में भारतीय डाक टिकट जारी किया जाए। लाल सेना के क्रांतिवीरो की याद में चंबल घाटी में चंबल राजकीय शूटिंग एकेडमी की स्थापना की जाए। लोहिया गांव में प्रति दिन शाम को लाइट एंड शो कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया का जीवन चरित्र यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। लोहिया गांव में कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की विशाल ग्रेनाइट प्रतिमा लगाई जाए। कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया एवं उनकी सहयात्री रहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती सरला भदौरिया की समाधि को प्रकाशमान किया जाए। कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की याद में जनपद इटावा के महाविद्यालयों में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को स्वर्णपदक प्रदान किए जाए। लोहिया गांव को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र से जोड़ा जाए। आजादी के परवाने लाल सेना के नायकों पर आडियो-विजुअल सामग्री तैयार कराकर दूरदर्शन पर प्रसारित कराया जाए।

कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया स्मृति समारोह के संयोजक शाह आलम राना ने बताया कि आगामी 22 मई को जिला प्रशासन द्वारा बसरेहर ब्लॉक के लोहिया गांव में प्रातः 10 बजे कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया को सलामी देने से समारोह की विधिवत शुरुआत होगी। लालसेना के कमांडर के जीवन से जुड़े विविध पहलुओं को समेटे फोटो-प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया के सपनों का भारत विषय से स्पीच कंपटीशन के लिए जूनियर, सीनियर और वरिष्ठ वर्ग हिस्सा लेंगे। सुबह से ही लाल सेना के क्रांतिकारियों की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। पेंटिंग कम्पटीशन के लिए खूबसूरत चंबल विषय रखा गया है इसमें जूनियर, सीनियर और वरिष्ठ वर्ग हिस्सा लेंगे। स्पीच और पेंटिंग कंपटीशन के बाद ज्यूरी सदस्यों के निर्णय के बाद सभी वर्गों हेतु प्रथम, द्वितीय , तृतीय पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया स्मृति समारोह का समापन सत्र का शाम चार बजे से शुरू होगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

समापन सत्र में राजनैतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र की हस्तियों के अलावा क्रांतिकारी परिवारों का जमावड़ा होगा। कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया स्मृति समारोह की आयोजन समिति में श्रीमती कुसुमदास, डॉ. रंजना कुमारी, उदीतादास, सिद्धार्थ भदौरिया, राहुल भदौरिया, डॉ. कमल कुमार कुशवाहा, राघवेन्द्र सिंह चौहान, वीरू भदौरिया, मोहित यादव आदि शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखनन माफिया हाजी इकबाल की 107 करोड़ की सम्पत्ति जब्त
Next Article शादी से मना किया तो युवक ने आग लगाकर दी जान

Related Posts

Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
Headlines

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026

मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.