Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम ने रेस में जीते दो मेडल
Headlines

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम ने रेस में जीते दो मेडल

January 17, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

किंग खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम ने रेस में दो मेडल जीते हैं। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि अबराम ने स्कूल में हुए रेस में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता है। शाहरुख खान को आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। शाहरुख आज अबराम के स्कूल में हुए खेलकूद समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे अबराम के साथ प्यारी सी तस्वीर कैप्शन के साथ साझा की है। शाहरुख खान ने ट्विटर पर कोलाज शेयर कर लिखा-‘दिन में रेस… मेरा छोटा ‘गोल्ड मेडल’ आज रेस में सिल्वर और ब्रॉन्ज के साथ ‘!!

Advertisement

किंग खान की पत्नी गौरी ने भी ट्विटर पर शाहरुख और अबराम की फोटो शेयर कर लिखा-‘सिल्वर और ब्रॉन्ज।’

कोलाज में अबराम की खुशी को साफ देखा जा सकता है। क्योंकि उसने रेस के दौरान दो पदक जीते थे। अबराम मेडल पहने और अपने हाथ में प्रमाण पत्र पकड़े खड़े हैं। वहीं शाहरुख भी एक तस्वीर में उनके साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। शाहरुख और गौरी के दोनों बड़े बच्चे आर्यन और सुहाना अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। आर्यन का जन्म साल 1997 में और सुहाना का जन्म साल 2000 में हुआ था, जबकि अबराम का जन्म साल 2013 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। आर्यन यूनिवर्सिटी ऑफ लॉस एंजेलि‍स में फिल्ममेकिंग का कोर्स कर रहे हैं, वहीं बेटी सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क शहर में पढ़ाई कर रही हैं। इस बीच किंग खान को कल निर्देशक अली अब्बास जफर के जन्मदिन के जश्न में देखा गया। पार्टी में कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, हुमा कुरैशी, मुदस्सर अजीज, सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ विद्या बालन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, अतुल अग्निहोत्री, इसाबेल कैफ, सुनील ग्रोवर, कृति सेनन भी मौजूद थी। काम के मोर्चे पर शाहरुख के प्रशंसकों को उनकी अगली की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविश्व हिन्दी दिवस पर भारतीय दूतावास ने शुरु की हिंदी की निशु्ल्क कक्षाएं : वाशिंगटन
Next Article सारा-कार्तिक की फिल्म ‘लव आज कल’ का ट्रेलर जारी

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Headlines

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.