Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 04:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमीन रजिस्ट्री के रेट में बड़ा बदलाव, अब नहीं चलेगा पुराना खेल
Headlines

जमीन रजिस्ट्री के रेट में बड़ा बदलाव, अब नहीं चलेगा पुराना खेल

December 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जमीन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : राज्य में जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े मार्केट वैल्यू रेट को जल्द ही संशोधित किया जाएगा। विभाग का कहना है कि मौजूदा रेट और वास्तविक बाजार कीमतों में भारी अंतर आ गया है। कई जगहों पर जमीन की बिक्री तय रेट से 10 गुना तक अधिक कीमत पर हो रही है, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है।

काले धन पर लगेगी लगाम

विभाग का मानना है कि पुराने और कम रेट के कारण लोग जमीन की खरीद बिक्री में काले धन का इस्तेमाल कर रहे हैं। नए मार्केट वैल्यू रेट लागू होने के बाद जमीन की वास्तविक कीमत के अनुसार रजिस्ट्री होगी, जिससे इस प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और लेनदेन ज्यादा पारदर्शी बनेगा।

Advertisement Advertisement

नगर पंचायत बनने के बाद भी पुराने रेट पर रजिस्ट्री

जिले की कई पंचायतों को पिछले कुछ वर्षों में नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। इसके बावजूद वहां अब तक खेतिहर भूमि के रेट पर ही जमीन की रजिस्ट्री हो रही थी। अब नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में आने वाली सभी जमीनों के लिए नए मार्केट वैल्यू रेट तय किए जाएंगे और उसी आधार पर रजिस्ट्री शुल्क लिया जाएगा।

ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ेंगे जमीन के रेट

ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमीन की बाजार कीमतों में काफी वृद्धि हो चुकी है। इसी को देखते हुए ग्रामीण इलाकों के लिए भी नया एमवीआर तय किया जाएगा, ताकि रजिस्ट्री वास्तविक बाजार दर के करीब हो सके।

वर्षों से नहीं बदले थे रेट

विभागीय आंकड़ों के अनुसार राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों का मार्केट वैल्यू रेट वर्ष 2013 के बाद से और शहरी क्षेत्रों का वर्ष 2016 के बाद से नहीं बदला गया है। जबकि इस दौरान जमीन की कीमतें कई गुना बढ़ चुकी हैं। वहीं हर साल जिले का राजस्व लक्ष्य बढ़ता जा रहा है, जिससे लक्ष्य पूरा करना कठिन हो रहा था।

ऐसे तय होगा नया मार्केट वैल्यू रेट

ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि को कई श्रेणियों में बांटकर मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें व्यवसायिक, औद्योगिक, आवासीय भूमि, राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य सड़कों के किनारे की जमीन, सिंचित, असिंचित, बलुआही, पथरीली और दियारा भूमि शामिल होंगी।

शहरी क्षेत्रों में प्रधान सड़क, मुख्य सड़क, शाखा सड़क पर स्थित व्यावसायिक और आवासीय भूमि, औद्योगिक भूमि, गलियों की आवासीय भूमि, कृषि और गैर आवासीय भूमि का अलग अलग मूल्यांकन किया जाएगा।

सरकार को मिलेगा ज्यादा राजस्व

विभाग का कहना है कि नए एमवीआर लागू होने से सरकार को जमीन रजिस्ट्री से अधिक राजस्व मिलेगा। साथ ही जमीन की खरीद बिक्री की प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़-बंगाल कनेक्टिंग रोड से हटेंगी अवैध दुकानें, डीसी ने दिये सख्त निर्देश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकुड़-बंगाल कनेक्टिंग रोड से हटेंगी अवैध दुकानें, डीसी ने दिये सख्त निर्देश
Next Article EVM से लेकर घर से मतदान तक, चुनाव सुधारों पर डॉ प्रदीप वर्मा की दो टूक

Related Posts

बिहार

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
बिहार

ITMS प्रोजेक्ट से बदलेगा बिहार का ट्रैफिक, 42 कंपनियों ने दिखाया भरोसा

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.