Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 05:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » EVM से लेकर घर से मतदान तक, चुनाव सुधारों पर डॉ प्रदीप वर्मा की दो टूक
Headlines

EVM से लेकर घर से मतदान तक, चुनाव सुधारों पर डॉ प्रदीप वर्मा की दो टूक

December 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रदीप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किए जा रहे चुनाव सुधार भारत के लोकतंत्र को और मजबूत, पारदर्शी और समावेशी बना रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को निराधार और राजनीतिक हताशा से प्रेरित बताया।

लोकतंत्र में सुधार आवश्यक

डॉ. वर्मा ने राज्यसभा में कहा कि भारत आज विश्व का सबसे जीवंत लोकतंत्र है, लेकिन समय-समय पर इसमें सुधार और नवाचार जरूरी हैं। केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग द्वारा उठाए गए कदम इसी दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी हैं।

auto

EVM और डिजिटल मतदान से पारदर्शिता

उन्होंने बताया कि EVM-VVPAT, डिजिटल EPIC, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता-केन्द्रित सुधारों ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है। विपक्ष द्वारा “वोट चोरी” और “धांधली” जैसे आरोप जनता को भ्रमित करने का प्रयास हैं।

वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग मतदाता केंद्रित सुधार

80 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक, दिव्यांग और कोविड प्रभावित मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र और घर से मतदान जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। “सक्षम ऐप” और ब्रेल लिपि जैसी सुविधाएँ लोकतंत्र को सर्वसमावेशी बना रही हैं।

राजनीति के अपराधीकरण पर रोक

डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गंभीर आरोपों वाले जनप्रतिनिधियों पर सख्त प्रावधान लाए गए हैं। यह लोकतंत्र की शुचिता सुनिश्चित करता है।

दोहरे मानदंड पर चिंता

उन्होंने कहा कि जो दल चुनाव जीतने पर EVM को सही मानते हैं और हारने पर उस पर सवाल उठाते हैं, उन्हें आत्ममंथन की आवश्यकता है। जनता अब इस व्यवहार को समझ चुकी है। डॉ. वर्मा ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे राष्ट्रहित में चुनाव सुधारों का समर्थन करें और झूठे आरोपों से बचें।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़-बंगाल कनेक्टिंग रोड से हटेंगी अवैध दुकानें, डीसी ने दिये सख्त निर्देश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमीन रजिस्ट्री के रेट में बड़ा बदलाव, अब नहीं चलेगा पुराना खेल
Next Article 23 साल के लड़के के एक कॉल ने छीन लिया नींद और सुकून

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.