अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने सीएम हेमंत सोरेन की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने दोहरे मापदंडों पर सफाई देनी चाहिए।
पीएम की विदेश यात्रा पर चुप्पी क्यों
विनोद पांडेय ने सवाल उठाया कि जब पीएम नरेंद्र मोदी लगातार विदेश दौरे करते हैं, तब भाजपा उसे देश का सम्मान और कूटनीतिक सफलता बताती है। लेकिन वही विदेश यात्रा सीएम हेमंत सोरेन के मामले में भाजपा को गलत लगने लगती है। उन्होंने कहा कि अगर विदेश जाना गलत है, तो यह नियम सभी नेताओं पर समान रूप से लागू होना चाहिए।
राज्यहित में है सीएम की यात्रा
झामुमो महासचिव ने स्पष्ट किया कि सीएम की विदेश यात्रा पूरी तरह झारखंड के हित में है। इस दौरे का मकसद राज्य में निवेश लाना, रोजगार के नए अवसर तैयार करना और झारखंड को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर इस यात्रा को गलत तरीके से पेश कर रही है।
गणतंत्र दिवस को लेकर स्थिति साफ
विनोद पांडेय ने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरी गरिमा और संवैधानिक मर्यादा के साथ किया जाएगा। इस मुद्दे पर भाजपा भ्रम फैलाने का काम कर रही है, जबकि सरकार पूरी तरह जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है।
मुद्दों के अभाव में बयानबाजी
झामुमो महासचिव ने कहा कि भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। इसी वजह से वह अनावश्यक बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी हितों, सामाजिक न्याय, कानून व्यवस्था और रोजगार सृजन के लिए लगातार काम कर रही है।
जनता देगी जवाब
विनोद पांडेय ने दावा किया कि झारखंड की जनता भाजपा की राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। आने वाले समय में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी।
इसे भी पढ़ें : बाबूलाल को विनोद पांडेय की दो टूक- सीएम के दावोस-यूके यात्रा से लें सीख



