Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 07:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आज फिर धराये ‘भाभी जी’ के तीन ‘देवर’… जानें मामला
Headlines

आज फिर धराये ‘भाभी जी’ के तीन ‘देवर’… जानें मामला

January 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भाभी जी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सासाराम की ‘भाभी जी’ उर्फ रूबी देवी के तीन ‘देवर’ यानी तीन गुर्गे रांची में धरा गये। इन तीनों को राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम पुल के पास से दबोचा गया है। इनके पास से करीब 15 ग्राम BS यानी ब्राउन शुगर और दो स्मार्ट फोन जब्त किये गये हैं। गिरफ्तार संदेही गुनहगारों के नाम युवराज कुमार उर्फ छोटा भाई, कुंदन वर्मा और सौरभ गुप्ता बताये गये। तीनों सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। धराये तस्करों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। उन्होंने बताया कि सासाराम की भाभी जी उर्फ रुबी देवी इन लोगों को ब्राउन शुगर मुहैया करवाती है। ये लोग सासाराम जाकर ये नशे का सामान रांची लाते हैं और राजधानी के अलग-अलग इलाकों में खरीद-बिक्री करते हैं। रांची के विद्यानगर, सुखदेवनगर, करमटोली, हरमु मैदान, जगरनाथपुर, हिनू और रेलवे स्टेशन जैसे इलाकों में ये लोग ज्यादा एक्टिव हैं। सभी को NDPS एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस भाभी जी तक पहुंचने की जुगत में जुट चुकी है।

यहां याद दिला दें कि DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को लगातार ड्रग्स तस्करी की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद तेज तर्रार पुलिस अधिकारी कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में टीम बनायी गयी और नशे के कारोबार पर नकेल कसने का टास्क दिया गया। DSP प्रकाश सोय की देखरेख में गठित टीम ने भी गुजरे कुछ दिनों में उम्दा कामयाबी हासिल की। गिरोह के सरगना के साथ कई ड्रग्स तस्करों को दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। वहीं, आज इन तीन तस्करों को दबोचने में कोतवाली DSP प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एसआई उमेश चंद्र महतो, सहाबीर उरांव, हवलदार संदीप टोप्पो और सिपाही मुन्ना लाल गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : नशे की खेती पर चला पुलिस का ट्रैक्टर, क्या बोले SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिटिया को छेड़ा तो मनचले को दी खौफनाक सजा… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसर्दियों में पौधों की देखभाल के लिए एक्सपर्ट के महत्वपूर्ण टिप्स
Next Article कुख्यात गैंगस्टर के छह गुर्गे धराये, टारगेट में थे कौन… जानें

Related Posts

Headlines

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026
झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.