Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 05:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » SP को भोरे-भोर मिली इंफॉर्मेशन और धरा गये PLFI के तीन उग्रवादी
Headlines

SP को भोरे-भोर मिली इंफॉर्मेशन और धरा गये PLFI के तीन उग्रवादी

July 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PLFI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Khunti : खूंटी पुलिस ने PLFI को तगड़ा झटका दिया है। पुलिस ने संगठन के तीन उग्रवादियों को धर दबोचा है। इन उग्रवादियों को खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी जंगल में आज यानी शुक्रवार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर स्टेशन टोली का रहने वाला गेंद्र बारला उर्फ लादेन (28), गुमला के कामडरा थाना क्षेत्र के रामतोलया महुआ टोली गांव का रहने वाला असीम टोपनो (20) और अजीत टोपनो उर्फ डुडा (26) शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, PLFI का पर्चा और मोबाइल फोन बरामद किया है। इस बात का खुलासा खूंटी के पुलिस कप्तान मनीष टोप्पो ने मीडिया के सामने किया।

SP मननीष टोप्पो ने बताया कि आज यानी शुक्रवार को भोरे-भोर उन्हें इंफॉर्मेशन मिली कि बकसपुर झंडा टोंगरी जंगल में प्रतिबंधित PLFI उग्रवादी संगठन के सदस्य किसी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। उनके पास हथियार भी है। इसके बाद SDPO ख्रिस्टोफर केरकेट्टा की देखरेख में छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त जंगल में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने हथियार, गोली एवं PLFI संगठन का पर्चा जब्त कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

SP ने खुलासा किया कि लगभग डेढ़ महीने पहले बीते 26 मई की रात में रनिया थाना क्षेत्र के रामजय गांव के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे एक रोड रोलर को जलाने की घटना में गिरफ्तार लोग शामिल थे। इस वारदात को इलाके में दहशत फैलाने के मकसद से अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार गेंद्र बारला उर्फ लादेन का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ खूंटी के कर्रा थाना में पांच साल पहले साल 2020 में आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में एक मामला कांड संख्या 58/ 20 दर्ज है। इस मामले में गिरफ्तार कर उसे जेल भी भेजा गया था। लेकिन जेल से निकलने के बाद वह फिर से PLFI की ताकत बढ़ाने में जुट गया था।

इन उग्रवादियों को दबोचने में तोरपा SDPO के अलावा तोरपा के सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, जरियागढ़ थानेदार राजू कुमार, रनिया थानेदार विकास कुमार जायसवाल, कर्रा थानेदार मनीष कुमार, एसआई कुलदीप रौशन बारी और मनीष कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : रांची में अब 166 के जगह महज इतने दुकानों में बिकेगी शराब

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुहर्रम में DJ पर पूरी तरह से रोक, अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन
Next Article बिहार अब दूसरे राज्यों को भी वर्ल्‍ड क्‍लास स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं देने को तैयार

Related Posts

Headlines

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
झारखंड

अदाणी फाउंडेशन का सुरक्षा कवच, 80 टीबी मरीजों के हाथ में पहुंची सेहत की पोटली

October 31, 2026
Headlines

काली रात, सुनसान खेत, कांपती नन्हीं जान और अंधविश्वास का खौफनाक जाल… जानें

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026

अदाणी फाउंडेशन का सुरक्षा कवच, 80 टीबी मरीजों के हाथ में पहुंची सेहत की पोटली

October 31, 2026

काली रात, सुनसान खेत, कांपती नन्हीं जान और अंधविश्वास का खौफनाक जाल… जानें

October 31, 2026

मासूम सोच, बड़ा संदेश : CCL में 200 नन्हे हाथों ने गढ़ा भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना

October 31, 2026

राशिफल @ 31 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.