Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 07:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले सख्त तैयारी, 2003 की लिस्ट से होगी मैपिंग : CEO
Headlines

मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले सख्त तैयारी, 2003 की लिस्ट से होगी मैपिंग : CEO

October 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CEO
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : CEO यानी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से पहले 2003 की मतदाता सूची को वर्तमान सूची से जोड़ा जाए। इसके लिए सभी जिलों को त्रुटिरहित मैपिंग कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम 2003 की सूची में दर्ज है, उन्हें इन्यूम्यूरेशन फॉर्म भरते समय बीएलओ पुराने रिकॉर्ड की जानकारी देंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी मतदाता का डेटा छूटे नहीं।

अन्य राज्य के मतदाताओं के लिए भी सुविधा

के रवि कुमार ने कहा कि जिनका नाम 2003 में किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची में दर्ज था, वे उस राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट से अपना विवरण डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।

माता-पिता के नाम से भी होगी पहचान

उन्होंने बताया कि जिन नए मतदाताओं का नाम 2003 की सूची में नहीं है, लेकिन उनके माता-पिता का नाम दर्ज है, ऐसे मतदाताओं को भी बीएलओ पुराने रिकॉर्ड से विवरण प्रदान करेंगे। इससे नए मतदाताओं की पहचान और दस्तावेज़ सत्यापन आसान हो जाएगा।

जन्म तिथि और स्थान के लिए दस्तावेज नियम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान दस्तावेज़ों की जांच के लिए नई व्यवस्था की गई है—

1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे मतदाता :
उन्हें केवल एक वैध दस्तावेज देना होगा। यदि 2003 की सूची में नाम है तो बीएलओ पुराना विवरण फॉर्म के साथ जोड़ देंगे।

1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे मतदाता :
इन मतदाताओं को अपना और अपने माता-पिता में से किसी एक का वैध दस्तावेज देना होगा।

2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे युवा मतदाता :
इन युवाओं को अपने साथ-साथ दोनों माता-पिता के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

फॉर्मों के रिव्यू का भी निर्देश

बैठक में के. रवि कुमार ने सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों को मतदाता सूची से संबंधित सभी फॉर्मों का समय पर रिव्यू कर निष्पादन करने को कहा। इस बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, सभी जिलों के ईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : गो’लियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा धनबाद का यह जंगल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव 2025 : BJP ने जारी की पहली लिस्ट… देखें
Next Article 266 नक्सली गिरफ्तार, 32 का एनकाउंटर… जानें झारखंड पुलिस के नौ महीने का लेखा-जोखा

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.