Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 03:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 266 नक्सली गिरफ्तार, 32 का एनकाउंटर… जानें झारखंड पुलिस के नौ महीने का लेखा-जोखा
Headlines

266 नक्सली गिरफ्तार, 32 का एनकाउंटर… जानें झारखंड पुलिस के नौ महीने का लेखा-जोखा

October 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड पुलिस ने वर्ष 2025 के जनवरी से सितम्बर माह तक नक्सल उन्मूलन, साइबर अपराध नियंत्रण और संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियानों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस मुख्यालय की ओर से आईजी अभियान माइकल राज द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में नक्सली मोर्चे से लेकर साइबर फ्रॉड और मादक पदार्थों की तस्करी तक, हर क्षेत्र में पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया है।

नक्सल मोर्चे पर निर्णायक प्रहार

राज्य में चलाए जा रहे नक्सल अभियान के तहत जनवरी से सितम्बर 2025 के बीच पुलिस ने 157 हथियार, 11,950 गोलियां, 18,884 डेटोनेटर, 394.5 किलोग्राम विस्फोटक तथा 39.53 लाख रुपये की लेवी राशि बरामद की है। इस दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए 228 आईईडी निष्क्रिय किए गए और 37 बंकर नष्ट किए गए।

auto

अभियान के दौरान 266 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें कई इनामी और शीर्ष रैंक के कमांडर शामिल हैं। प्रमुख गिरफ्तारियों में आक्रमण गंझू (TSPC) व रणविजय महतो (Mao) – दोनों 15-15 लाख के इनामी, कुंदन खेरवार (Mao) – 10 लाख का इनामी सहित PLFI, JJMP और TSPC के कई एरिया कमांडर शामिल हैं। इसी अवधि में 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि पुलिस मुठभेड़ में 32 नक्सली मारे गए। मारे गए उग्रवादियों में विवेक उर्फ प्रयाग मांझी और अनुज उर्फ सहदेव सोरेन जैसे एक-एक करोड़ के इनामी माओवादी भी शामिल थे।

साइबर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक

अगस्त-सितम्बर में राज्यभर में 128 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए, जिनमें 105 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने 139 मोबाइल फोन, 166 सिम कार्ड, 60 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक, 11 चेकबुक, दो लैपटॉप और 2.81 लाख रुपये नकद बरामद किए। NCRP पोर्टल और डायल-1930 हेल्पलाइन के जरिये 4,281 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 7.42 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए तथा 37.28 लाख रुपये प्रभावित खातों में वापस कराए गए। ‘प्रतिबिंब ऐप’ के जरिये तीन मामलों में आठ अपराधी गिरफ्तार हुए।

दो महीनों में 4,186 गिरफ्तार, 12,651 वारंट निष्पादित

अगस्त और सितम्बर महीने में राज्यभर में पुलिस ने 12,651 वारंट निष्पादित, 4,186 गिरफ्तारियां, 413 वाहन जप्त और 136 हथियार बरामद किए। महिला अपराध से जुड़े मामलों में 297 कांडों का निस्तारण 60 दिनों के भीतर किया गया।

संगठित अपराध व मादक पदार्थों पर कड़ी कार्रवाई

  • 23 अगस्त: एटीएस ने अजरबैजान से प्रत्यार्पित कर अमन साहू गिरोह के सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को गिरफ्तार किया।
  • 10 सितम्बर: लोअर बाजार, रांची से कट्टरपंथी संगठन से जुड़े युवक की गिरफ्तारी, हथियार व रसायन बरामद।
  • 29 सितम्बर: खूंटी में 838 किलो डोडा चूर्ण (कीमत 1.40 करोड़) जब्त।
  • 14 सितम्बर: गिरिडीह में 41,600 लीटर स्प्रिट जैसा पदार्थ जब्त, 5 गिरफ्तार।
  • 22 अगस्त: रांची में 3.25 लाख रुपये के जाली नोट बरामद।
  • 21 अगस्त: सिमडेगा में 322 किलो गांजा,
  • 22 अगस्त: 47 लाख रुपये का अवैध पान मसाला जब्त।
  • 13 सितम्बर: बोकारो में इंटरस्टेट चोरी गिरोह का पर्दाफाश, नकद, सोना-चांदी जब्त।
  • 15 सितम्बर: हजारीबाग में 1.1 किलो सोना, 25 चांदी के सिक्के व हथियारों के साथ 9 अपराधी गिरफ्तार।

अपराधमुक्त झारखंड की दिशा में कदम

डीजीपी अनुराग गुप्ता के नेतृत्व में झारखंड पुलिस अपराध, उग्रवाद और साइबर ठगी पर निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। आईजी अभियान माइकल राज ने स्पष्ट किया है कि राज्य को अपराध और नक्सलवाद से मुक्त कर सुरक्षित झारखंड का निर्माण करना उनका संकल्प है।

इसे भी पढ़ें : गो’लियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा धनबाद का यह जंगल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले सख्त तैयारी, 2003 की लिस्ट से होगी मैपिंग : CEO
Next Article IPS की मौ’त के सात दिन बाद हरियाणा पुलिस में फिर मचा तूफान… जानें क्या

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.