Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 16 April, 2026 • 08:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जश्न की रात लूट ली छात्रा की आबरू, सहेली सहित तीन को पुलिस ने दबोचा
Headlines

जश्न की रात लूट ली छात्रा की आबरू, सहेली सहित तीन को पुलिस ने दबोचा

April 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में एक बर्थडे पार्टी के दौरान जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया। दोस्तों के बीच मनाया जा रहा जश्न एक महिला के लिए डरावना अनुभव बन गया। आरोप है कि पार्टी में ही उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

कैसे सामने आया मामला

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि बीते 12 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अस्पताल में भर्ती है और उसके साथ गलत हुआ है। उस समय महिला की हालत ठीक नहीं थी, इसलिए तुरंत बयान नहीं लिया जा सका। अगले दिन जब उसकी तबीयत थोड़ी संभली, तब उसने पूरी घटना बताई।

Advertisement Advertisement

पार्टी में बिगड़ी तबीयत, फिर हुआ गलत

पीड़िता के मुताबिक वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी। पार्टी के दौरान केक और पिज्जा खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे और हालत बिगड़ने लगी। उसे शक है कि खाने में कुछ मिलाया गया था। इसी हालत का फायदा उठाकर आरोपी दानिश ने उसके साथ जबरदस्ती की।

दो आरोपी भाग रहे थे, खड़गपुर से पकड़े गए

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि दो आरोपी भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक महिला आरोपी ओली विश्वकर्मा को रांची से ही पकड़ा गया।

सबूत छुपाने की कोशिश भी हुई

जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद आरोपियों ने मामले को दबाने की कोशिश की। पीड़िता को भी कहा गया कि पुलिस में शिकायत न करे। कुछ लोगों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर दी। इस पूरे मामले में एक और आरोपी शादाब का नाम सामने आया है, जो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। पार्टी में मौजूद बाकी लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

रांची में बर्थडे पार्टी के दौरान महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक अब भी फरार है। सिटी एसपी पारस राणा क्या बोल गये… देखें#Ranchi #Jharkhand #CrimeNews #BreakingNews #NewsSamvad pic.twitter.com/q6GvkZVAls

— News Samvad (@newssamvaad) April 15, 2026

इसे भी पढ़ें : बिहार से रांची के गांव-जंगल तक हथियार का जाल, कैसे टूटा नेटवर्क… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSIRD से AI क्रांति की शुरुआत, मंत्री दीपिका बोलीं- तकनीक से ही बदलेगा ग्रामीण विकास
Next Article पिस्टल के दम पर लेवी वसूलने निकले थे पांडेय गिरोह के गुर्गे, दो धराये

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं

April 16, 2026
Headlines

“…तो 500 राहुल सिंह पैदा होंगे”, कुख्यात गैंगस्टर का पोस्ट वायरल

April 16, 2026
Headlines

धनबाद में रांची नंबर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक लहूलुहान

April 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं

April 16, 2026

“…तो 500 राहुल सिंह पैदा होंगे”, कुख्यात गैंगस्टर का पोस्ट वायरल

April 16, 2026

राशिफल @ 16 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 16, 2026

धनबाद में रांची नंबर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक लहूलुहान

April 15, 2026

टेक्नोलॉजी के कैंपस में संस्कृति की चमक, सेलेस्टियो 3.0 ने रच डाला नया इतिहास

April 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.