Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 8 October, 2026 • 08:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 11 डिसमिल जमीन के ल’फड़े में मा’रे गये सब-रजिस्ट्रार, 24 घंटे में सात गि’रफ्तार
Headlines

11 डिसमिल जमीन के ल’फड़े में मा’रे गये सब-रजिस्ट्रार, 24 घंटे में सात गि’रफ्तार

July 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रजिस्ट्रार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : 11 डिसमिल जमीन के लफड़े ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। गिरिडीह में पोस्टेड सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की पीट-पीटकर हत्या मामले का मांडू पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए खून लगे ईंट के टुकड़े और बांस के डंडे को भी पुलिस ने बरामद किया है। रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत ने मीडिया को बताया कि 30 जून की सुबह करीब 8:40 बजे मांडू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जमीन विवाद को लेकर कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालेश्वर पटेल को इलाज के लिए रामगढ़ स्थित दी होप हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मृतक बालेश्वर पटेल की पत्नी के आवेदन पर मांडू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर रामगढ़ एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, स्थानीय लोगों से पूछताछ और घटना से जुड़े वीडियो फुटेज की जांच शुरू की। पुलिस की लगातार छापेमारी और जांच के बाद घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक आरोपी अभी फरार है, जबकि दो लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे 11 डिसमिल जमीन का विवाद मुख्य वजह थी। इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने बालेश्वर पटेल के साथ मारपीट की, जिसमें उनकी मौत हो गई। मामले की जांच में रांची से एफएसएल टीम को बुलाया गया था। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा पुलिस ने घटना से जुड़े वीडियो फुटेज को भी खंगाला, जिससे आरोपियों की पहचान करने में मदद मिली।

गिरफ्तार आरोपियों में परिवार के कई सदस्य शामिल

पुलिस ने जिन सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें संतोष कुमार साव उर्फ पम्पम (35 वर्ष), पिता रामू साव, रामू साव उर्फ ज्ञानी (72 वर्ष), पिता स्वर्गीय चंदन साव, शकुंतला देवी (60 वर्ष), पति रामू साव और रूबी कुमारी, पति संतोष कुमार साव शामिल हैं। ये सभी हुवाग गांव, थाना मांडू, जिला रामगढ़ के रहने वाले हैं। इसके अलावा विनय कुमार (24 वर्ष), पिता नंदू प्रसाद, ग्राम पत्थरा, थाना मयूरहंड, जिला चतरा, पूजा कुमारी (36 वर्ष), पति संदीप कुमार, सुभाष कॉलोनी मानगो, जमशेदपुर और लक्ष्मी देवी उर्फ डोली कुमारी (25 वर्ष), पति बसंत अग्रवाल, बगदारा कानाटॉड़, थाना राजगंज, धनबाद को भी गिरफ्तार किया गया है।

इन पुलिस अधिकारियों की टीम ने किया खुलासा

मामले के उद्भेदन में मांडू के सर्किल इंस्पेक्टर रजत कुमार, मांडू थानेदार सदानंद कुमार, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार, कुज्जू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, मांडू थाना के एएसआई राम महली, दामोदर राम सहित अन्य पुलिस जवानों की भूमिका रही। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इसे भी पढ़ें : रात के सन्नाटे में ट्रक से टक’राई बस, जिंदा ज’ल गये 8 लोग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलोक भवन में शपथ के साथ जागा सूचना आयोग, चार नए आयुक्तों ने संभाली कमान
Next Article अपने नाम पर तत्काल टिकट बना करता था गजब का खेला, RPF ने तोड़ा जाल

Related Posts

बिहार

देश के डिजिटल क्रांति का अगुआ बनेगा बिहार, तैयार हो रहा मजबूत IT ढांचा : मंत्री नीतीश

October 8, 2026
जॉब/एजुकेशन

यूपी पुलिस भर्ती: आजमगढ़ के बाद सीतापुर में भी परीक्षा केंद्र बदला, नया एडमिट कार्ड हुआ जारी

October 8, 2026
झारखंड

गोला के तालाब में पलटा ट्रैक्टर, पानी से बाहर निकली जवान बेटे की ला’श

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

देश के डिजिटल क्रांति का अगुआ बनेगा बिहार, तैयार हो रहा मजबूत IT ढांचा : मंत्री नीतीश

October 8, 2026

यूपी पुलिस भर्ती: आजमगढ़ के बाद सीतापुर में भी परीक्षा केंद्र बदला, नया एडमिट कार्ड हुआ जारी

October 8, 2026

गोला के तालाब में पलटा ट्रैक्टर, पानी से बाहर निकली जवान बेटे की ला’श

October 8, 2026

बदलाव की खामोश गूंज… बस्तियों में उम्मीद की अलख जगा प्रीति बनीं ‘झारखंड आइकॉन’

October 8, 2026

सहकारिता योजनाओं पर मंत्री सख्त, बोले- फाइलें अटकाना बंद करें, तुरंत निपटाएं पेंडिंग काम

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.