अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : RMC यानी रांची नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त और आईएएस अधिकारी सुशांत गौरव ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रशासक संदीप सिंह ने उन्हें नगर आयुक्त का कार्यभार सौंपा और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुशांत गौरव के नेतृत्व में नगर निगम का कामकाज और अधिक गति और पारदर्शिता से आगे बढ़ेगा।
नये नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि रांची शहर के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क मरम्मत, ट्रैफिक प्रबंधन और डिजिटल सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में निगम पूरी सक्रियता से काम करेगा।
पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू, मुख्य अभियंता प्रवीण जयंत भेंगरा, नगर निवेशक, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सभी सहायक प्रशासक, कार्यपालक अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यालय अधीक्षक सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें : माफिया से लेकर तस्कर तक 52 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, ED को भेजा गया प्रस्ताव
इसे भी पढ़ें : जहां-तहां हथियार लहराने वालों की निकलेगी हेकड़ी, जिलों में गठित होंगे स्पेशल कोर्ट : DGP
इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस को मिली 618 चमचमाती गाड़ियां, CM नीतीश ने दिखायी हरि झंडी
इसे भी पढ़ें : आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन देना हमारी प्रतिबद्धता है : CM
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर का मोस्टवांटेड दिल्ली एयरपोर्ट में धराया, बोला- मेरा हो जायेगा एनका’उंटर
इसे भी पढ़ें : “Z+ सिक्योरिटी ले लो, उसके बाद भी तुमको ठोकेंगे”, बिपिन मिश्रा को राहुल सिंह की खुली धमकी
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने शहीद सुनील धान के आश्रितों को दिये 1.2 करोड़ का चेक, फिर क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : बच्चे की टी-शर्ट को लेकर हुआ लफड़ा, फिर शनि राम का हो गया काम तमाम



