Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘शाबाश मिथु’ से तापसी पन्नू का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
Headlines

‘शाबाश मिथु’ से तापसी पन्नू का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

January 29, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

अगले साल 5 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज की बायोपिक ‘शाबाश मिथु’ से तापसी पन्नू का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म 5 फरवरी, 2021 को रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया हैं। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘शाबाश मिथु’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया-‘क्रिकेट के दिग्गज मिताली राज के जीवन पर आधारित बायोपिक ‘शिबाश मिथु’ से तापसी पन्नू का फर्स्ट लुक पोस्टर, राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित और वायाकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 फरवरी, 2021 को रिलीज होगी।’

तापसी पन्नू ने ट्विटर पर फिल्म ‘शाबाश मिथु’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर लिखा-‘मुझसे हमेशा पूछा जाता था कि आपका पसंदीदा पुरुष क्रिकेटर कौन है, लेकिन आपको उनसे पूछना चाहिए कि उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन है। यह वह बयान है जिसने प्रत्येक क्रिकेट प्रेमी को सोचने पर मजबूर कर दिया था कि क्या वे इस खेल को पसंद करते हैं या इसे खेलने वाले जेंडर से। मिताली राज आप एक एक ‘गेम चेंजर’ हैं।’

अब मिताली ने अपनी खुद की बायोपिक के पोस्टर पर प्रतिक्रिया दी है और मिताली ने सोशल मीडिया पर लिखा-‘धन्यवाद तापसी !! आप मेरी कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी !’

पोस्टर में तापसी पन्नू टोपी लगाए हाथ में बल्ला लिए शॉट मारती नजर आ रही हैं। वह बिल्कुल क्रिकेटर मिताली राज की तरह दिख रही हैं। ‘शाबाश मिथु’ वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित और राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म अगले साल 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तीन दिसंबर, 2019 को मिताली राज के जन्मदिन के मौके पर तापसी ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बारे में बताया था। मिताली भारत की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी है जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार या इससे ज्यादा रन बनाए। मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही हैं। वे टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमजेदार है फिल्म ‘दूरदर्शन’ का ट्रेलर
Next Article झारखंड: हेमंत सरकार के मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा

Related Posts

Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.