Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 11:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड-बिहार के बॉर्डर इलाके का ‘आतंक’ धराया
Headlines

झारखंड-बिहार के बॉर्डर इलाके का ‘आतंक’ धराया

January 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Giridih : झारखंड और बिहार में नक्सली वारदतों को बेखौफ अंजाम देने वाला तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भाकपा माओवादी के हार्डकोर तालो मरांडी को बीते शाम गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चोलखो नदी के पास से दबोचा गया। तालो बिहार के जमुई के चकाई थाना इलाके के नेहालडीह का रहने वाला है। झारखंड और बिहार के बॉर्डर इलाके में आतंक का दूसरा नाम के तौर पर तालो मरांडी जाना जाता है। इस बात का खुलासा आज गिरिहीड पुलिस कप्तान डॉ बिमल कुमार ने किया।

SP डॉ बिमल कुमार ने मीडिया को बताया कि उन्हें इंफॉर्मेशन मिली थी कि कई नक्सल कांडों में शामिल मोस्ट वांटेड तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी अपने घरवालों के साथ अपने रिश्तेदार के घर जा रहा है। वह अपने घर से बलियारी गांव के चोलखो नदी से होते हुए जंगल के रास्ते रिश्तेदार के घर पैदल ही जायेगा। मिली इंफॉर्मेशन पर पुलिस कप्तान ने ASP अभियान सुरजीत कुमार को टीम गठित कर आगे का टास्क सौंपा। खोरीमहुआ SDPO राजेंद्र प्रसाद और भेलवाघाटी थानेदार ब्रजेश कुमार की देखरेख में गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर छुपकर तालो मरांडी का इंतजार करने लगे। जैसे ही तालो मरांडी उस रास्ते पर पहुंचा, वहां घात लगायी बैठी पुलिस की टीम उसे धर दबोचा।

Advertisement Advertisement

SP ने बताया कि तालो मरांडी ने साल 2020 में बिहार-झारखंड के बॉर्डर इलाके गुनियाथर में विस्फोटक का जखीरा छुपा कर रखा था। यह विस्फोटक उसने जेडो नदी के किनारे जमीन में गाड़ कर रखा था। उस समय तालो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। वक्त रहते पुलिस ने जमीन खोद कर सारे विस्फोटक बरामद कर लिये थे, पर तालो मरांडी हाथ नहीं लग पाया था। इसके अलावा साल 2020 में गुनियाथार गांव में नदी पर बन रहे पुल ठेकेदार से लेवी की डिमांड की गयी थी। उस दौरान सुरक्षा गार्ड के साथ मारधाड़ की गयी थी साथ ही लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। गिरफ्तार तालो मरांडी के खिलाफ पुलिस फाइल में कई संगीन मामले दर्ज हैं।

उसे दबोचने में ASP अभियान सुरजीत कुमार, खोरीमहुआ SDPO राजेंद्र प्रसाद, भेलवाघाटी थानेदार ब्रजेश कुमार, एएसआई बुद्धीनाथ मार्डी, धर्मेन्द्र सिंह, हवलदार किशुन मिस्त्री, आरक्षी सुनील कुमार यादव, सुखदेव कुमार साव, अर्जुन उरांव, अन्दु कुमार सिंह, अजय कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार राय, दीपक प्रसाद मेहता और राजेश कुमार महतो की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : बीवी गयी मायके, लॉज में इस हाल में मिला पति

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबीवी गयी मायके, लॉज में इस हाल में मिला पति
Next Article Jharkhand Cabinet @07.01.2025 : नौ अहम एजेंडो पर लगी मुहर

Related Posts

Headlines

भयंकर एनकाउंटर : भोरे-भोर दहल उठा सारंडा का जंगल

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026
राशिफल

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भयंकर एनकाउंटर : भोरे-भोर दहल उठा सारंडा का जंगल

April 29, 2026

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.