Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 02:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बीवी गयी मायके, लॉज में इस हाल में मिला पति
Headlines

बीवी गयी मायके, लॉज में इस हाल में मिला पति

January 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लॉज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Lohardaga : लॉज में एक शख्स की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। डेड बॉडी की शिनाख्त 40 साल के राजीव कुमार गुप्ता के तौर पर की गयी। वह 24 घंटों के लिये लॉज में ठहरा था। बीती रात ही उसने लॉज में चेकइन किया था। लॉज कर्मियों से जान-पहचान होने के चलते उसने रजिस्टर में एंट्री नहीं की थी। आज भोर में उसकी डेड बॉडी कमरे से मिली है। मिली सूचना पर पुलिस लॉज पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र से सामने आयी है। राजीव कुमार गुप्ता लोहरदगा शहरी इलाके के राणा चौक धोबी मोहल्ला रोड का रहने वाला था।

मामले को लेकर सदर थानेदार रत्नेश मोहन ठाकुर ने कहा कि लॉजकर्मियों ने बताया कि राजीव कुमार अक्सर लॉज में आया-जाया करता था। बीती रात भी लॉज आया और एक कमरा लेकर सोने चला गया। वह नशे में था। सुबह देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर देखा गया। अंदर बेड पर राजीव पड़ा था। उसकी सांसों की डोर टूट चुकी थी। वहीं, कमरे का पंखा भी चल रहा था। थानेदार ने बताया कि इतनी भयानक ठंड में राजीव के बदन पर कंबल तक नहीं था। लगता है कि नशे की हालत में ही वह पंखा चलाकर सो गया होगा और ठंड लगने के चलते उसकी मौत हो गयी। हालांकि, पूरा सीन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद क्लियर हो जायेगा।

थानेदार रत्नेश मोहन ठाकुर ने यह भी बताया कि राजीव दो बच्चों का पिता था। उसका 15-16 साल का एक बेटा गुजरे कुछ रोज पहले चल बसा। वहीं, पत्नी मायके में है। बेटे की मौत के बाद राजीव कुमार गुप्ता तनाव में रहता था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

इसे भी पढ़ें : बेल ठुकराकर जेल गये प्रशांत किशोर, बोल गये बड़ी बात… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleAlert मोड पर झारखंड का स्वास्थ विभाग, किसका खतरा… जानें
Next Article झारखंड-बिहार के बॉर्डर इलाके का ‘आतंक’ धराया

Related Posts

झारखंड

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.