Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 12 साल के बच्चे का ह’त्यारोपी थाना हाजत में फंदे पर लटका मिला, फिर…
Headlines

12 साल के बच्चे का ह’त्यारोपी थाना हाजत में फंदे पर लटका मिला, फिर…

March 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हाजत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची के नामकुम थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 12 साल के बच्चे के अपहरण और हत्या का आरोपी थाना हाजत में फंदे से लटकती हालत में मिला। बताया गया कि जैसे ही पुलिसवालों की लजर उस पर पड़ी, जल्दबाजी में उसे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

महिला से विवाद के बाद बच्चे का किया अपहरण

मृतक की पहचान जगय मुंडा के रूप में हुई है। वह खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र के कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि उसी गांव की एक महिला के साथ उसका नाजायज संबंध था और वह फिलहाल नामकुम थाना क्षेत्र में उसी के साथ रह रहा था। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इल्जाम है कि इसी के बाद जगय मुंडा ने महिला के 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का अपहरण कर लिया।

रामगढ़ के घाटो में हत्या कर दफना दिया शव

जानकारी के अनुसार आरोपी बच्चे को रामगढ़ थाना क्षेत्र के घाटो इलाके में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्चे की हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शव को जमीन में दफना दिया। जब बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस तक पहुंची तो जांच शुरू हुई। शक के आधार पर पुलिस ने जगय मुंडा को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात कबूल कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ शव

पुलिस आरोपी को लेकर रामगढ़ के घाटो इलाके में पहुंची, जहां उसकी निशानदेही पर जमीन में दफनाए गए बच्चे का शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर नामकुम थाना लेकर आई और हाजत में रखा गया।

देर रात हाजत में लगाई फांसी

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात आरोपी ने थाना हाजत के अंदर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मियों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

सुरक्षा व्यवस्था की भी होगी जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि थाना हाजत में आरोपी ने फांसी कैसे लगा ली और सुरक्षा में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें : सिगरेट नहीं दी तो कर दिया बड़ा कांड… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, शाह सहित ये दिग्गज नेता रहे मौजूद
Next Article रमजान में करुणा का पैगाम : किन्नर समाज ने 200 परिवारों को दिया सहारा

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
राशिफल

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.