Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 04:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एयरपोर्ट के रनवे पर खू’न से लथपथ मिली DSC जवान की बॉडी, फैली सनसनी
Headlines

एयरपोर्ट के रनवे पर खू’न से लथपथ मिली DSC जवान की बॉडी, फैली सनसनी

August 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एयरपोर्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Gorakhpur : गोरखपुर एयरपोर्ट के रनवे पर भोरे-भोर उस वक्त तहलका मच गया जब गोली लगने से DSC यानी डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स के एक जवान की जान चली गयी। मृतक की शिनाख्त 49 साल के जितेन्द्र सिंह के रूप में की गयी। बताया जा रहा है रनवे क्षेत्र में तैनात जितेन्द्र सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इस वारदात को भोर के करीब चार बजे अंजाम दिया गया। रनवे क्षेत्र में तैनात अन्य जवानों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर जब वे लोग मौके पर पहुंचे, तो देखा कि जितेन्द्र सिंह लहुलूहान हालत में नीचे पड़ा है। उसके शरीर में कोई मूवमेंट नहीं थी। इसके बाद जल्दबाजी में आला अधिकारियों को सूचना दी गयी। मिली सूचना के बाद अधिकारी और मेडिकल की टीम स्पॉट पर पहुंची, लेकिन तब तक जितेंद्र सिंह की सांसों की डोर टूट चुकी थी।

वारदात की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेन्द्र सिंह की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में कयास लगाया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव को लेकर जितेंद्र सिंह ने खुद को गोली मार ली। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारणों का पता परिजनों से बातचीत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल किसी भी तरह का सुसाइड नोट पुलिस के नहीं मिला है।

जितेन्द्र सिंह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के मतेर थाना क्षेत्र के अंकोल गांव के रहने वाले थे। वह भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद DSC यानी डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स के जरिये गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। वर्तमान में वह गोरखपुर के झरना टोला इलाके में किराए के मकान में रहते थे। उनके सहकर्मियों का कहना है कि जितेन्द्र सिंह शांत स्वभाव और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते थे। उनकी इस खौफनाक कदम से साथी जवान सकते में हैं।

इसे भी पढ़ें : ASP रैंक के छह IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM का बड़ा ऐलान- सरकारी शिक्षकों को पसंदीदा जगह पर मिलेगी पोस्टिंग
Next Article वक्त रहते पुलिस ने दबोच लिया, नहीं तो राजधानी में हो जाता बड़ा कांड

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
Headlines

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.