Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 04:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जंगल में घुसे जांबाजों ने हमेशा के लिए रोक दी ‘तूफान’ की रफ्तार
Headlines

जंगल में घुसे जांबाजों ने हमेशा के लिए रोक दी ‘तूफान’ की रफ्तार

September 14, 2025No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तूफान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi/Palamu : झारखंड के पलामू और तरहसी के घने जंगल रविवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठे। यह वही इलाका था, जिसे लंबे समय से TSPC सब जोनल कमांडर मुखदेव यादव उर्फ तूफान जी का गढ़ माना जाता था। लेकिन इस बार कहानी अलग थी… गोलियों की गूंज के बाद जो सन्नाटा पसरा, उसने एक बड़े नक्सली अध्याय का अंत कर दिया। मुखदेव यादव, जिस पर 27 आपराधिक मामले दर्ज थे और जिसके सिर पर झारखंड सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा था, पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। या ये कहें कि जंगल में घुसे जांबाजें से तूफान की रफ्तार को पूरी तरह से रोक दिया। पुलिस मुख्यालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी।

कंधे पर इंसास लटकाये घूमता था ‘तूफान’

मनातू के मिटार गांव का रहने वाला मुखदेव उर्फ तूफान जी कभी भाकपा माओवादी का सदस्य था। धीरे-धीरे वह TSPC (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) में शामिल हो गया और संगठन का सब-जोनल कमांडर बन बैठा। उसका नाम वसूली, हथियारों की डीलिंग और खौफनाक हमलों से जुड़ने लगा। गढ़वा, चतरा और लातेहार जैसे जिलों में उसके आतंक का दबदबा था। हमेशा कंधे पर इंसास राइफल टांगे मुखदेव यादव न सिर्फ पुलिस बल्कि आम लोगों के लिए भी दहशत का पर्याय बन चुका था।

auto

3 सितंबर की मुठभेड़ में शहीद हो गये थे दो जवान

महज़ दस दिन पहले यानी 3 सितंबर को मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में भीषण मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के जवान संतन मेहता और सुनील राम शहीद हुए, जबकि जवान रोहित कुमार घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक, उस दिन पहली गोली मुखदेव यादव ने ही चलाई थी। सतन और सुनील के परिवार अभी शोक में ही थे कि रविवार की सुबह पुलिस ने उनकी शहादत का बदला ले लिया।

SP की लीडरशिप में फोर्स ने हासिल की उम्दा कामयाबी

मुखदेव को खत्म करना आसान नहीं था। वह जंगलों का जानकार और इलाके का पुराना खिलाड़ी था। लेकिन फोर्स ने भी पूरी तैयारी की थी। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन की देखरेख में जगुआर, कोबरा 209 और पलामू जिला बल के जांबाज जंगल की ओर आगे बढ़ रहे थे। SP को इंफॉर्मेशन मिली थी कि TSPC का जोनल कमांडर शशिकांत गंझू उर्फ आरिफ (10 लाख इनामी), सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव (5 लाख इनामी) और उमेश सिंह खेरवार उर्फ नगीना सिंह अपने 5-6 दस्ता सदस्यों के साथ इलाके में बड़ी घटना की साजिश रच रहे हैं। इंफॉर्मेशन की पुष्टि के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। जिला मुख्यालय से पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन खुद मौके पर पहुंचीं।
भीतडीहा और कसमार के जंगल में जब पुलिस ने घेराबंदी की तो नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुखदेव यादव ढेर हो गया। उसकी बेजान शरीर के पास से एक इंसास राइफल, एक पिस्टल, तीन इंसास मैगजीन, 146 पीस जिंदा गोलियां, तीन खोखा, दो पोच, एक वॉकी-टॉकी, खाने-पीने और दैनिक उपयोग की अन्य सामान बरामद किये गये।

आतंक का अंत, अभियान अब भी जारी

मुखदेव यादव उर्फ तूफान जी छह से अधिक बार पुलिस मुठभेड़ों में शामिल रहा था। उसकी गोलियों से अब तक चार जवान शहीद हो चुके थे। एक हमले में एक आदिवासी बाप-बेटे भी मारे गए थे। अब उसके आतंक का अंत हो गया। एसपी रिष्मा रमेशन का कहना है कि मुखदेव का मारा जाना टीएसपीसी संगठन के लिए बड़ा झटका है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती… पुलिस अब संगठन के मुखिया शशिकांत और उसके बाकी साथियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

कुख्यात मुखदेव यादव उर्फ तूफान की अपराध गाथा… जानें

पलामू जिला

1. मनातू थाना कांड सं. 06/2017 (22.02.2017)

  • धारा: 436/34 भा.दं.वि.
  • मतलब: सामूहिक रूप से आगजनी (आग लगाना) का मामला।

2. मनातू थाना कांड सं. 32/2020 (12.08.2020)

  • धारा: 147, 148, 149, 307, 353 भा.दं.वि., आर्म्स एक्ट की धाराएँ और CLA एक्ट।
  • मतलब: दंगा, हमला, पुलिस पर हमला, हत्या की कोशिश और अवैध हथियार रखने का मामला।

3. मनातू थाना कांड सं. 53/2021 (07.10.2021)

  • धारा: वही (दंगा, हमला, पुलिस पर हमला, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और CLA एक्ट)।
  • मतलब: दंगा कर पुलिस पर जानलेवा हमला और हथियार का प्रयोग।

4. मनातू थाना कांड सं. 05/2021 (11.01.2021)

  • धारा: NDPS एक्ट व वन अधिनियम।
  • मतलब: नशे/गांजा-नशीले पदार्थ और जंगल से जुड़ा अवैध काम।

5. मनातू थाना कांड सं. 17/2022 (14.06.2022)

  • धारा: आर्म्स एक्ट व CLA एक्ट।
  • मतलब: अवैध हथियार रखने और आपराधिक गिरोह से जुड़ाव।

6. तरहसी थाना कांड सं. 31/2022 (13.06.2022)

  • धारा: 387, 411 भा.दं.वि. व CLA एक्ट।
  • मतलब: रंगदारी व चोरी का सामान रखने का मामला।

7. मनातू थाना कांड सं. 04/2023 (19.01.2023)

  • धारा: दंगा, पुलिस पर हमला, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, CLA एक्ट।

8. पड़वा थाना कांड सं. 35/2023 (26.05.2023)

  • धारा: 386, 387, 504, 506, 34 भा.दं.वि. एवं CLA एक्ट।
  • मतलब: रंगदारी मांगना, धमकी देना, आपराधिक गिरोह से जुड़ाव।

9. मनातू थाना कांड सं. 04/2023 (19.01.2023)

  • (ऊपर जैसा ही मामला, दोहराव है।)

10. छतरपुर थाना कांड सं. 62/2024 (06.04.2024)

  • धारा: 323, 325, 341, 353, 506, 34 भा.दं.वि. एवं CLA एक्ट।
  • मतलब: मारपीट, रास्ता रोकना, धमकी देना, पुलिस से झड़प।

11. छतरपुर थाना कांड सं. 194/2024 (24.10.2024)

  • धारा: BNS 2023 की धाराएँ (राजद्रोह, देशविरोधी गतिविधि) + आर्म्स एक्ट + CLA एक्ट।
  • मतलब: देशविरोधी/बगावती गतिविधियाँ और हथियार रखना।

12. मनातू थाना कांड सं. 24/2025 (26.02.2025)

  • धारा: आर्म्स एक्ट व CLA एक्ट।
  • मतलब: अवैध हथियार।

13. तरहसी थाना कांड सं. 35/2025 (02.05.2025)

  • धारा: BNS 2023 की धाराएँ (राजद्रोह, देशविरोधी गतिविधि) + आर्म्स एक्ट + CLA एक्ट।

14. मनातू थाना कांड सं. 38/2025 (17.05.2025)

  • धारा: BNS धाराएँ (राजद्रोह, देशविरोध) + आर्म्स एक्ट + CLA एक्ट।

15. मनातू थाना कांड सं. 56/2025 (04.09.2025)

  • धारा: BNS धाराएँ (राजद्रोह, आतंक से जुड़ा) + आर्म्स एक्ट + CLA एक्ट + UAPA (आतंकी गतिविधि)।
  • मतलब: आतंकवाद व देशविरोधी गतिविधि।

चतरा जिला

16. कुन्दा थाना कांड सं. 09/2013 (28.03.2013)

  • धारा: दंगा, पुलिस पर हमला, हथियार, विस्फोटक और UAPA।
  • मतलब: नक्सली हमला/आतंकी गतिविधि।

17. प्रतापपुर थाना कांड सं. 16/2017 (22.02.2017)

  • धारा: दंगा, हमला, आगजनी, चोरी।

18. कुन्दा थाना कांड सं. 42/2019 (17.07.2019)

  • धारा: दंगा, रंगदारी, हथियार, CLA एक्ट।

19. कुन्दा थाना कांड सं. 46/2021 (31.08.2021)

  • धारा: दंगा, पुलिस पर हमला, देशविरोध, हथियार, CLA एक्ट।

20. कुन्दा थाना कांड सं. 11/2022 (25.03.2022)

  • धारा: आर्म्स एक्ट, CLA एक्ट, विस्फोटक।

21. कुन्दा थाना कांड सं. 56/2022 (07.12.2022)

  • धारा: रंगदारी, आगजनी, धमकी, CLA एक्ट।

22. कुन्दा थाना कांड सं. 01/2023 (02.01.2023)

  • धारा: रास्ता रोकना, मारपीट, धमकी, CLA एक्ट।

23. कुन्दा थाना कांड सं. 02/2023 (08.01.2023)

  • धारा: दंगा, पुलिस पर हमला, साजिश, हथियार, CLA एक्ट।

24. कुन्दा थाना कांड सं. 37/2023 (07.07.2023)

  • धारा: दंगा, पुलिस पर हमला, साजिश, हथियार, CLA एक्ट।

25. कुन्दा थाना कांड सं. 03/2024 (17.01.2024)

  • धारा: दंगा, पुलिस पर हमला, हथियार, CLA एक्ट।

26. कुन्दा थाना कांड सं. 27/2024 (26.05.2024)

  • धारा: दंगा, आगजनी, हत्या, हथियार, CLA एक्ट।

27. कुन्दा थाना कांड सं. 21/2025 (21.07.2025)

  • धारा: BNS की धाराएँ (देशविरोध/राजद्रोह) + आर्म्स एक्ट + CLA एक्ट।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर एनका’उंटर, कुख्यात इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढेर 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस से लेकर बैंक तक 11 हजार से ज्यादा वैकेंसी, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स
Next Article मेहनतकश की गाड़ियों को बना लिया काली कमाई का जरिया… जानें कैसे

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.