Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 04:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कैरव गांधी केस में केंद्र की एंट्री, संजय सेठ ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
Headlines

कैरव गांधी केस में केंद्र की एंट्री, संजय सेठ ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

January 16, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कैरव गांधी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : जमशेदपुर में उद्यमी परिवार के युवक कैरव गांधी के लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। कैरव गांधी, आदित्यपुर लघु उद्योग संघ के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र हैं। वे पिछले तीन दिनों से लापता हैं, जिससे परिवार और शहर में चिंता का माहौल है। शुक्रवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बिष्टुपुर स्थित कैरव गांधी के आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी हर हाल में सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में संजय सेठ ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य में कारोबारी और आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। ऐसी घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं और यह हालात निवेश के माहौल पर भी असर डालते हैं।

Advertisement Advertisement

पुलिस को सख्त निर्देश

संजय सेठ ने जिला पुलिस और प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि कैरव गांधी को जल्द से जल्द खोजकर सुरक्षित बरामद किया जाए। उन्होंने कहा कि अपहरण जैसे मामलों में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जरूरत पड़े तो आधुनिक तकनीक और अतिरिक्त संसाधनों का भी उपयोग किया जाए।

पांच करोड़ की फिरौती कॉल से बढ़ी चिंता

उन्होंने बताया कि कैरव गांधी के लापता होने के बाद विदेश से फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने की सूचना बेहद गंभीर है। इससे साफ है कि अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। ऐसे मामलों में सख्त और त्वरित कार्रवाई जरूरी है।

व्यापारिक संगठनों में आक्रोश

इस घटना को लेकर जमशेदपुर के व्यापारिक, औद्योगिक और सामाजिक संगठनों में भी रोष देखा जा रहा है। कई संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि कैरव गांधी को जल्द सुरक्षित वापस लाया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

जांच में जुटी पुलिस टीमें

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अलग-अलग टीमें फिरौती कॉल, अपहरण की आशंका और संभावित ठिकानों की जांच में लगी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में अहम सुराग मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : मशहूर उद्योगपति देवान गांधी का बेटा लापता, NH-33 पर लावारिस मिली कार 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में सर्द हवाओं का दौर जारी, कब से मिलेगी राहत… जानें
Next Article टक्कर के बाद NH पर फूंक डाली थी यात्री बस, चार को पुलिस ने दबोचा

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.