Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 12:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेटी चीखती रही- ऐसा मत कीजिये, लेकिन पापा…
Headlines

बेटी चीखती रही- ऐसा मत कीजिये, लेकिन पापा…

July 29, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बेटी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची से सटे नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार कुम्हारटोली बस्ती में रंथू महतो ने अपनी पत्नी प्रभा देवी को टांगी से काट मौत के घाट उतार दिया। बीच-बचाव करने आई बड़ी बेटी कनक पर भी टांगी से वार कर दिया, वह खुद को किसी तरह बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद रंथू घर की खिड़की से बाहर निकल भागा और आंगन में बने कुएं में छलांग लगा दी। बेटी की चीख-पुकार पर आसपास से जुटे लोगों ने इस बारे में पुलिस को बताया। खून से लथपथ प्रभा देवी को रिम्स ले जाया गया, पर उसे बचाया नहीं जा सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नीहंता रंथू महतो को अरेस्ट कर लिया। वह परदेश में कमाता-खाता था। करीब एक माह पहले ही अपने घर आया था। प्रभा मेहनत मजदूरी कर अपनी दो बेटी कनक और पलक को पाल-पोश रही थी। प्रभा कांग्रेस की कार्यकर्ता थी। उसके मारे जाने की फैली खबर के बाद कांग्रेसी नेत्री रीना सांगा, अनिता कुमारी एवं सरोज मौके पर पहुंची और बच्चों को ढांढ़स बांधा। पत्नीहंता रंथू को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। रंथू ने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है। मौके पर FSL की टीम भी पहुंची। हत्या में इस्तेमाल टांगी को जब्त कर लिया गया।

बेटी चीखती रही- ऐसा मत कीजिये, लेकिन पापा…
रांची के नामकुम में बेटी के सामने पत्नी की ह’त्या… क्या बोली बेटी और आरोपी बाप… देखें#Ranchi #Crime #Jharkhandnews pic.twitter.com/UctzLfi0Wo

— News Samvad (@newssamvaad) July 29, 2024

घटना के संबंध में रंथू की बड़ी बेटी कनक ने बताया कि पापा ने मां से कहा कि पैर में दर्द हो रहा है, आकर थोड़ा दबा दो। मां ने पापा का पैर दबा सोने चली गयी। अचानक रात में मां की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह जागी तो देखा की पिता के हाथ में टांगी था और वे मां पर दनादन वार किये जा रहे थें। वह बहुत डर गयी और हाथ जोड़कर पापा के सामने गिड़गिड़ाते हुये बोली, पापा ऐसा मत किजीए, लेकिन पापा नहीं माने और वार करते रहे। तब कनक किसी तरह घर के दरवाजे में अंदर से लगे ताले को खोला और बाहर निकलकर चीखने- चिल्लाने लगी। इस घटना की सूचना पाकर प्रभा के मायकेवाले और छोटी बेटी पलक भी पहुंची। पलक रोते रोते कह रही थी कि जिस तरह मेरी मां को पापा ने मार दिया है उन्हें सजा मिलनी चाहिये। अब वे मेरे पिता नहीं रहें दूश्मन बन गये हैं। कनक ने बताया कि दरवाजा में अंदर से ताला मां ही लगा देती थी, ताकि पापा रात में निकलकर शराब पीने नहीं चले जायें।

इसे भी पढ़ें : देवर ने भाभी को प्रेग्नेंट कर दिया, शोर मचते ही हो गया… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : भारतीय शूटर मनु का पेरिस में जलवा, फाइनल में लगायेगी निशाना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअफजाल अंसारी बने रहेंगे सांसद, नहीं जायेगी सदस्यता… जानें कैसे
Next Article लड़की को अगवा कर किया था रेप, क्या हुआ दोषी का… जानें

Related Posts

Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.