अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने IRCTC टेंडर घोटाले और जमीन के बदले नौकरी मामले में अपने तथा परिवार के सदस्यों के खिलाफ चल रहे CBI और ED के केसों को मौजूदा अदालत से दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने की मांग की है।
गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई हुई। राबड़ी देवी की तरफ से वरिष्ठ वकील ने दावा किया कि वर्तमान कोर्ट में निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद नहीं है और अब तक की कार्यवाही से पक्षपात का शक पैदा हुआ है। दूसरी ओर, CBI और ED ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि सुनवाई पूरी तरह पारदर्शी और कानूनी दायरे में हो रही है। बिना ठोस वजह के केस ट्रांसफर करना न्यायिक प्रक्रिया को रोकने की कोशिश है।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश भट्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट आज यानी शुक्रवार दोपहर 2 बजे अपना आदेश सुनाएगी। ये मामले पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार से जुड़े हैं, जिसमें रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के आरोप हैं। जांच CBI और ED दोनों कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ी कनकनी, येलो अलर्ट जारी

