Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 11 September, 2026 • 07:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार से लेकर बंगाल तक भोरे-भोर डोली धरती
Headlines

बिहार से लेकर बंगाल तक भोरे-भोर डोली धरती

January 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
धरती
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में धरती आज भोरे-भोर डोल उठी। भोर के करीब 6:38 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आये। पटना समेत कई जिलों में यह झटका अधिकतर लोगों ने महसूस किया। भूकंप का झटका लगभग 30 सेकंड तक रहा। भूकंप के झटके पटना के अलावा मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सीवान, समस्तीपुर, मुंगेर, किशनगंज, वैशाली और अन्य शहरों में भी महसूस किये गये। सुबह का समय होने के कारण कई लोग भूकंप को समझ नहीं पाये, लेकिन जो लोग जाग गये थे, वे तुरंत घरों से बाहर भागे। भूकंप के आधे घंटे बाद भी लोग अपने घरों से बाहर ही रहे।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र तिब्बत के जिजांग इलाके में था, जो जमीन के अंदर करीब 10 किमी की गहरायी पर स्थित था। भूकंप के झटके महसूस होते ही पटना के गर्दनीबाग के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि वह सुबह परिवार के साथ चाय पी रहे थे, तभी अचानक कंपन महसूस हुआ। उन्होंने छत की ओर देखा तो पंखा हिलते हुये पाया। वे समझ गये और तुरंत घर से बाहर निकल गये।

दरभंगा जिले में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किये गये, जो लगभग 15 सेकंड तक रहे। कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर एक-दूसरे को भूकंप के बारे में बताने लगे। झटके महसूस करने वाले दीपक चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने घर में सो रहे लोगों को जगाते हुये बाहर निकलने का निर्णय लिया।

दरभंगा जिले में भी भूकंप के चलते धरती डोली है। बताया जाता है कि लगभग 15 सेकेंड तक धरती हिली। अहले सुबह कई लोगों भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग अपने घर से बाहर निकल एक दूसरे को बताने के लिए सोर मचाने लगे। हालांकि, अब तक बिहार में कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं आई है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

इधर, मंगलवार सुबह छह बजकर पैंतीस मिनट पर उत्तर बंगाल के कई जिलों में रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। मंगलवार सुबह दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार के लोग भूकंप के झटकों से जाग उठे। कई लोग डर के मारे घर से बाहर निकल गए। इतना ही नहीं, उत्तर बंगाल घूमने के दौरान भूकंप का अहसास होने पर पर्यटक भी दहशत में आ गए। हालांकि भूकंप के ये झटके बहुत जोरदार नहीं थे। भूकंप का केंद्र नेपाल में गोकर्णेश्वर के पास बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस भूकंप में जान माल के नुकसान की खबर नहीं थी।

इसे भी पढ़ें : बेल ठुकराकर जेल गये प्रशांत किशोर, बोल गये बड़ी बात… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 07 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article इन दो संदेही लुटेरों का सुराग दें और पायें इनाम

Related Posts

बिहार

1.17 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 104 करोड़, फसल नुकसान पर 20 हजार तक मिलेगी मदद

September 11, 2026
Headlines

स्वास्थ्य सचिव की दो टूक… सिर्फ डिलीवरी नहीं, हड्डी और आंख के ऑपरेशन भी जिले में ही करें

September 11, 2026
Headlines

‘सेवा संकल्प’ को लेकर CS सख्त, बोले- तय समय में पूरे हों सारे काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

September 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

1.17 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 104 करोड़, फसल नुकसान पर 20 हजार तक मिलेगी मदद

September 11, 2026

स्वास्थ्य सचिव की दो टूक… सिर्फ डिलीवरी नहीं, हड्डी और आंख के ऑपरेशन भी जिले में ही करें

September 11, 2026

NCRTC में नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 1 लाख पार

September 11, 2026

‘सेवा संकल्प’ को लेकर CS सख्त, बोले- तय समय में पूरे हों सारे काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

September 11, 2026

छड़वा डैम जंगल में फंदे से लटकती मिली फौजी की ला’श, इलाके में सनसनी

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.