Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 03:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमंत से मिली इतिहास रचने वाली झारखंड टीम, खुशी में खिल उठे खिलाड़ी
Headlines

सीएम हेमंत से मिली इतिहास रचने वाली झारखंड टीम, खुशी में खिल उठे खिलाड़ी

December 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 जीतकर इतिहास रचने वाली झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्यों ने आज सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में टीम के कप्तान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईशान किशन ने पूरी टीम के साथ विजेता ट्रॉफी सीएम को सांकेतिक रूप से सौंपकर जीत का जश्न मनाया।

सीएम ने खिलाड़ियों को दी बधाई

सीएम हेमंत सोरेन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल टीम की नहीं बल्कि पूरे झारखंड की जीत है, जिस पर राज्य को गर्व है।

Advertisement Advertisement

खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

इस अवसर पर सीएम ने सभी खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन और मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे। कप्तान ईशान किशन समेत अन्य खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के दौरान अपने अनुभव सीएम के साथ साझा किए।

झारखंड ने डोमेस्टिक क्रिकेट में रचा नया कीर्तिमान

सीएम ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट जीतना झारखंड के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान है। इससे राज्य में खेलों को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी क्रिकेट के साथ हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

खेल इकोसिस्टम बनाने पर जोर

सीएम ने कहा कि राज्य में ऐसा खेल वातावरण तैयार करना जरूरी है, जहां प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले। इसके लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर खेलों को मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि होनहार खिलाड़ी अपना प्रदर्शन और बेहतर कर सकें।

अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण और खेल अनुभव पर चर्चा

सीएम ने कहा कि जेएससीए को खिलाड़ियों को विदेशों में खेलने और प्रशिक्षण का मौका देने की पहल करनी चाहिए। इससे खिलाड़ी अलग माहौल में खेल का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे और उनका प्रदर्शन और निखरेगा।

परंपरागत खेलों को भी बढ़ावा

सीएम ने कहा कि आज क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल के साथ-साथ परंपरागत खेलों का दौर भी लौट रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इससे खेलों में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए नए अवसर खुल रहे हैं।

पंचायत से राज्य स्तर तक नियमित प्रतियोगिताएं

सीएम ने कहा कि झारखंड में पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होनी चाहिए। इससे नई प्रतिभाएं सामने आएंगी और राज्य एवं देश का नाम रोशन होगा।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सीएम हेमंत सोरेन ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को हर स्तर पर सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनका लक्ष्य है कि झारखंड को खेलों की दुनिया में एक मजबूत और दमदार पहचान वाला राज्य बनाया जाए।

कार्यक्रम में मौजूद लोग

इस मौके पर जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी, संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम, एसोसिएशन के अन्य सदस्य, झारखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : ऐतिहासिक जीत से चमका झारखंड, सीएम हेमंत ने टीम को सराहा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदीप की लौ से सपनों तक, उम्मीदों से भरा बिशप हार्टमैन अकैडमी परिसर
Next Article राशिफल @ 20 दिसंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.