Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 08:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चोरी का चक्रव्यूह टूटा, SP की SIT ने ध्वस्त किया नेटवर्क
Headlines

चोरी का चक्रव्यूह टूटा, SP की SIT ने ध्वस्त किया नेटवर्क

November 25, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चोरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : अन्नपूर्णा कॉलोनी की एक ठंडी सुबह थी। 7 नवंबर 2025 की उस सुबह में बाकी दिनों जैसा ही शोर था, पर अमित कुमार के लिए वह दिन किसी बुरे सपने की शुरुआत था। घर के बाहर रोज की तरह खड़ी उनकी काले-लाल रंग की होंडा शाइन अचानक गायब थी। कुछ ही मिनटों में जैसे पूरे परिवार की दिनचर्या टूट गई। रोज ऑफिस जाने का साधन, घर की कमाई से खरीदी गई मोटरसाइकिल, और उस पर टिका पूरा भरोसा एक झटके में खत्म हो गया।

अमित कुमार जब पाकुड़ नगर थाना पहुंचे, तो उनके चेहरे पर केवल एक शिकायत नहीं, बल्कि डर, गुस्सा और बेबसी सब एक साथ दिख रहे थे। थाना में आवेदन दिया गया और कांड संख्या 281/2025 दर्ज हुआ। लेकिन इस केस के साथ ही एक ऐसे जाल का पर्दा उठना शुरू हुआ, जिसका असर केवल अमित पर नहीं, पूरे पाकुड़ शहर पर पड़ा।

पाकुड़ में चोरी का एक शांत काला बाजार

पिछले कई महीनों से पाकुड़ और आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएँ बढ़ रही थीं। हर केस अलग-थलग लगता था, लेकिन असल में ये एक सुनियोजित, चुपचाप चलने वाला नेटवर्क था। लोग सुबह उठते और पाते कि उनकी बाइक गायब है। कुछ के लिए यह नौकरी का साधन था, तो कुछ के लिए परिवार को स्कूल, अस्पताल ले जाने का एकमात्र ज़रिया।

इन वारदातों की भनक जब पाकुड़ की पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी के कानों तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत एक SIT यानी विशेष अनुसंधान दल का गठन किया। एसपी निधि द्विवेदी ने SIT को टास्क दिया कि किसी भी हाल में बाइक चोर गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त कर दें।

आसान कमाई की चाह में करने लगे चोरी

जब SIT ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, तो तीन नाम सामने आए… रमजान अंसारी उर्फ ओखनु,
अब्दुल सुभान अंसारी उर्फ मोटरू और लतीफ अंसारी। आसान कमाई की चाह में इन लोगों ने इस गलत धंधे को चुना, जहां से लौटना मुश्किल हो गया। रमजान और लतीफ दोनों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज इनका नाम अब इलाके में एक चेतावनी की तरह पढ़ा जाता है।

SIT ने बरामद की 12 मोटरसाइकिलें

गिरफ्तारी के बाद SIT ने तलाशी की तो तीनों की निशानदेही पर 12 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। बरामद गाड़िया सिर्फ बाइक नहीं थीं, ये किसी मेहनतकश पिता की रोजी-रोटी का साधन, किसी छात्र का रोज़ कॉलेज जाने का ज़रिया, किसी परिवार के लिए बीमारी में अस्पताल पहुंचने का जरिया था। होंडा शाइन के साथ-साथ 11 और मोटरसाइकिलें मिलीं, जिन पर या तो नंबर मिटा दिया गया था या पूरी तरह से हटा दिया गया था। पुलिस अब इनकी पहचान कर रही है कि वे किन-किन घरों का हिस्सा थीं।

SIT की टीम… जिनकी कई रातें सोई नहीं

इस पूरे अभियान के पीछे खाकी वर्दी की वह टीम है, जिसने कई रातें जागकर बिताईं। नगर थानेदार बबलु कुमार, अमड़ापाड़ा थानेदार मदन शर्मा, लिट्टीपाड़ा के विनय कुमार और अन्य कई पुलिसकर्मी लगातार पीछा करते रहे। कई दिनों तक फोन लोकेशन, संदिग्ध ठिकानों की निगरानी, और अनगिनत खुफिया इनपुट पर काम करने के बाद आखिरकार सफलता मिली।

अमित कुमार का वह मुस्कुराता पल

चोरी हो चुकी बाइक को वापस पाकर अमित कुमार के चेहरे पर सुकून था। अमित ने हौले से कहा कि भला हो पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी का जिनकी टीम ने ताबड़तोड़ मेहनत कर बाइक खोज निकाली। अमित ने कहा कि मैंने सोचा था कि अब कभी नहीं मिलेगी। लेकिन पुलिस ने जो मेहनत की, उसके लिए मैं आभारी हूं। वहीं, पुलिस बाकी उन 11 बाइक का सत्यापन कर रही है, ताकि उन्हें उनके असली मालिकों को लौटाया जा सके।

https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2025/11/byte.mp4

इसे भी पढ़ें : जिसने दर्ज कराई शिकायत, उसे ही पुलिस ने भेजा जेल… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआवास से लेकर विद्यालय तक… डीसी मनीष ने की गहराई से जांच
Next Article राशिफल @ 26 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026
Headlines

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026
Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.