Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 05:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आवास से लेकर विद्यालय तक… डीसी मनीष ने की गहराई से जांच
झारखंड

आवास से लेकर विद्यालय तक… डीसी मनीष ने की गहराई से जांच

November 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पाकुड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले में संचालित योजनाओं की स्थिति जानने के लिए डीसी मनीष कुमार ने नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी अलीगंज और कीताझोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के तहत बने लाभुक रुबिया सरदार और गुड़िया हेंब्रम के नए आवासों को देखा।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने लाभुकों से बातचीत कर घर की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य योजनाओं से मिल रहे लाभों की जानकारी ली। लाभुक परिवारों ने बताया कि उन्हें आवास योजना के साथ सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, साइकिल योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, बिजली और पेयजल की सुविधा भी मिली है।

auto

डीसी ने लाभुकों को योजनाओं के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी

डीसी मनीष कुमार ने कहा कि सरकारी योजनाएं सही समय पर पात्र लोगों तक पहुँचें, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने लाभुकों से आग्रह किया कि वे अन्य पात्र परिवारों को भी योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित करें।

डीसी ने कीताझोर स्थित आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया

निरीक्षण के क्रम में डीसी ने कीताझोर स्थित अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय में चल रहे भवन मरम्मत और सुधार कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, निर्माण प्रगति और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जाँच की।

निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरम्मत कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरे किए जाएँ। उन्होंने कहा कि भवन को सुरक्षित, स्वच्छ और बच्चों के लिए उपयुक्त वातावरण के अनुरूप तैयार किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिले।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में सरकारी सेवाओं का बड़ा कैंप, डीसी खुद पहुंचे मैदान में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकुड़ में सरकारी सेवाओं का बड़ा कैंप, डीसी खुद पहुंचे मैदान में
Next Article चोरी का चक्रव्यूह टूटा, SP की SIT ने ध्वस्त किया नेटवर्क

Related Posts

Headlines

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.