Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 11:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सड़क उद्घाटन करने पहुंची विधायक, नारियल तो नहीं टूटा लेकिन उद्घाटन वाली सड़क जरूर टूट गई
Headlines

सड़क उद्घाटन करने पहुंची विधायक, नारियल तो नहीं टूटा लेकिन उद्घाटन वाली सड़क जरूर टूट गई

December 3, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बिजनौर। बिजनौर में सड़क बनाने में एक भ्रष्टाचार की नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें सड़क का शुभारंभ होने के लिए फोड़े जाने वाला नारियल तो नहीं फूटा, लेकिन वह सड़क उस जगह से जरूर टूट गई जहां सड़क शुभारंभ करने के लिए नारियल फोड़ा जा रहा था. अब अधिकारी पूरी सड़क की जांच की बात कर रहे हैं.

यह भ्रष्टाचार की कहानी यूपी के बिजनौर जनपद की है, जहां पर सिंचाई विभाग द्वारा नहर की पटरी पर एक करोड़ 16 लाख की लागत से 7 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी थी. यह सड़क हल्दौर के मुख्य चौराहे से नवादा तुल्ला गांव की ओर नहर की पटरी पर बनी थी. इस पटरी के सहारे कड़ापुर, झालपुर, उलेढा, और हीमपुर दीपा को जोड़ना था.

यह सड़क अभी 7 किलोमीटर के स्थान पर मात्र 700 मीटर ही बन पाई थी कि विभाग ने 700 मीटर बन चुकी सड़क का शुभारंभ कराने के लिए सदर विधायक सूची मौसम चौधरी को बुलाया था. बीती शाम 4:00 बजे सदर विधायक अपने पति ऐश्वर्या मौसम चौधरी के साथ सड़क का शुभारंभ करने के लिए मौके पर पहुंच गई थी.

विधिवत पूजा के बाद जब उनको तोड़ने के लिए नारियल दिया गया तो विधायक में जैसे ही नारियल को सड़क पर तोड़कर सड़क शुभारंभ करने का प्रयास किया तो नारियल तो नहीं टूटा लेकिन उस जगह से सड़क जरूर टूट गई और वहां बजरी उखड़ कर इधर-उधर बिखर गई. इस बात पर विधायक नाराज हो गई और उन्होंने सड़क शुभारंभ का कार्यक्रम टाल दिया.

फिर गांव वालों की शिकायत पर सड़क के मानक की जांच कराने के लिए वहीं बैठ गई और तुरंत पूरे मामले से डीएम उमेश मिश्रा को अवगत कराया गया. डीएम उमेश मिश्रा ने विधायक की बात सुनने के बाद पीडब्ल्यूडी के नेतृत्व में एक टीम बनाते हुए सड़क की जांच कराने का आश्वासन देते हुए टीम को मौके पर भेजा.

मौके पर पहुंची टीम ने विधायक के सामने ही सड़क खोदकर उसके सैंपल ले लिए और उनको लैब में जांच के लिए भेजने की बात कही. विधायक सूची मौसम चौधरी ने कहा कि इससे हमारी सरकार की छवि खराब हो रही है और जांच के बाद इस मामले में कार्यवाही भी कराई जाएगी.

उधर सड़क बनवाने वाले सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास अग्रवाल ने फोन पर बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, इसके लिए सड़क मटेरियल का नमूना लिया गया है, जो जांच के लिए भेजा जा रहा है, अगर गड़बड़ी मिलती है तो इसमें कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBIG BREAKING: पंजाब में किसानों ने कंगना की कार पर किया हमला!
Next Article इस बात को लेकर लखनऊ में दारोगा को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.