Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 11:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BIG BREAKING: पंजाब में किसानों ने कंगना की कार पर किया हमला!
देश

BIG BREAKING: पंजाब में किसानों ने कंगना की कार पर किया हमला!

December 3, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

पंजाब। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से लगातार किसानों को टारगेट करती आई हैं. जब कृषि कानूनों के विरोध में किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे उस दौरान भी कंगना रनौत ने किसानों पर विवादस्पद टिप्पणियां की थीं. उन्हें इस वजह से काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा था. पंजाब के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ संग भी उनकी बहस चर्चा में रही थी. अब जब कंगना रनौत पंजाब गई हुई हैं तो उनकी कार पर अटैक किया गया है. एक्ट्रेस ने इस दौरान का वीडियो शेयर किया है.

कंगना रनौत की कार पर पंजाब में हमला

शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे पंजाब में हैं और उनकी कार किसानों से घिरी हुई है. हालात को काबू में लाने की कोशिश की जा रही है. वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा- जैसे ही मैं पंजाब में घुसी मेरी कार पर भीड़ ने हमला बोल दिया. वे कह रहे हैं कि वे किसान हैं. इसके अलावा एक और वीडियो कंगना ने शेयर किया है जिसमें वे कार के अंदर बैठी नजर आ रही हैं. कंगना इस दौरान कह रही हैं कि- मेरी कार को अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है. क्या मैं कोई पॉलिटीशियन हूं. ये किस तरह का व्यवहार है.

कंगना रनौत की कार पर हमला
कंगना रनौत की कार पर हमला

कंगना ने बताई अपनी व्यथा

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर छोटे-छोटे क्लिप्स शेयर किए हैं जिसमें वे अपने मौजूदा हालात के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. इस देश में इस तरह का मॉब लिंचिंग हो रहा है. मेरे साथ अगर सिक्योरिटी ना हों तो मेरा क्या हाल होगा. इतनी सारी पुलिस है उसके बाद भी मुझे नहीं निकलने दिया जा रहा है. मुझे गंदी गालियां दे रहे हैं. मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है. यहां स्थिति अनबिलीविबल है. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि इस देश में ऐसा हो रहा है.

कंगना रनौत की कार पर हमला

 

वीडियो में कहा- खुलेआम मॉब लिंचिंग हो रही है
शेयर किए वीडियो में कंगना कह रही हैं कि मैं अभी हिमाचल से निकली हूं, क्योंकि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। यहां पंजाब में आते ही भीड़ ने मुझे रोक लिया है। वो खुद को किसान कह रहे हैं। गंदी गालियां दे रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तो इस देश में सरेआम इस तरह की मॉब लिंचिंग हो रही है।

अगर मेरे साथ सिक्योरिटी न हो तो मेरे साथ क्या होगा। यह अविश्वसनीय है। ये क्या व्यवहार है। इतनी सारी पुलिस है फिर भी मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है। बहुत से लोग मेरे नाम से राजनीति खेल रहे हैं। उसी का नतीजा है कि पूरी तरह से भीड़ ने मेरी गाड़ी को घेर लिया है। अगर यहां पुलिस न हो तो यहां खुलेआम लिंचिंग हो।

इसलिए खफा भीड़ ने रोकी गाड़ी
कंगना ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे भीड़ में मौजूद महिलाओं से बात करती नजर आ रही हैं। कंगना उनसे कह रही हैं कि- मैंने आपके लिए ऐसा नहीं कहा था। ये मैंने शाहीन बाग की औरतों के लिए कहा था। गौरतलब है कि ये महिलाएं कंगना के उस बयान से खफा हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि किसान आंदोलन में आई महिलाएं 100 रुपए में लाई गईं।

भीड़ ने कंगना को 1 घंटे तक रोके रखा
काफी जद्दोजहद के बाद कंगना को भीड़ ने जाने दिया। इसके बाद कंगना ने एक और वीडियो शेयर किया। जिसमें वे कह रही हैं कि मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाह रही हूं कि मैं वहां से निकल चुकी हूं। मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरी मदद की। पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ का भी शुक्रिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेपीएससी की मुख्य परीक्षा 28 से 30 जनवरी को, 4293 उम्मीदवार होंगे शामिल
Next Article सड़क उद्घाटन करने पहुंची विधायक, नारियल तो नहीं टूटा लेकिन उद्घाटन वाली सड़क जरूर टूट गई

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.