अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chatra : चतरा शहर के गंदौरी मंदिर के समीप एक होटल के बाहर पुलिस के जवान और मजदूर के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में रविवार काे वायरल हुआ। सिविल ड्रेस में एक जवान एक मजदूर के साथ मारपीट कर रहा था। होटल के बाहर बाइक पार्किंग के दौरान बहस के बीच मारपीट हुई थी। यह घटना शनिवार शाम की थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने संज्ञान लिया और आरोपी जवान को सस्पेंड कर दिया है। सदर थाना में तैनात जैप का जवान मनीष कुमार सिविल ड्रेस में था। आसपास के लोगों ने बीच बचाव भी किया इसके बावजूद उसने मारपीट की थी। जैप जवान मनीष अपने साथी अंकित कुमार के साथ बुलेट से यहां आया था। एक मजदूर बुलेट के पीछे अपनी बाइक लगा दी थी। जिसके बाद मारपीट हुई। इस बारे में चतरा एसपी ने कहा कि सदर थानेदार को जांच करने का निर्देश दिया है। पुलिस जवान की आम जनता के प्रति अमर्यादित व्यवहार को देखते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : थाना की गाड़ी में अवैध बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, थानेदार और बॉडिगार्ड जख्मी
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश के हाथों अपॉइंटमेंट लेटर पाकर गदगद हो गये 21391 पुलिसकर्मी
इसे भी पढ़ें : CM ने पक्का घाट का किया लोकार्पण, बोले- बचपन में रोज यहीं नहाते थे
इसे भी पढ़ें : हथियार बनाने वालों से जेल में मिला, बाहर निकल खोला आर्म और दारू फैक्ट्री, धराया
इसे भी पढ़ें : जगरनाथपुर रथ मेला में पहुंची डालसा की टीम, लोगों को नशा के खिलाफ जगा गयी
इसे भी पढ़ें : देशी मखाना को मिली ग्लोबल पहचान, दरभंगा के सौरभ ने गढ़ा कीर्तिमान
इसे भी पढ़ें : लोगों की चीख-चित्कार से भोरे-भोर दहल उठा मधुबनी से सटा यह इलाका… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : CM का महिलाओं को सशक्त करने का सपना हो रहा साकार… जानें कैसे

