अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के माइल गांव के पास सड़क के किनारे स्थित एक घर में मंगलवार को गैस का सिलेंडर फट गया। इस घटना में घर और दुकान तहस-नहस हो गया। वहीं एक युवक चंदन कुमार भी बेतरह झुलस गया। उसे मनिका में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के चंदन कुमार का घर और दुकान एक ही जगह पर है। मंगलवार को चंदन गैस में खाना बना रहा था। गैस चालू कर वह बाहर दुकान में आ गया। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गयी। आग बुझाने के चक्कर में चंदन कुमार भी बुरी तरह झुलस गया। हालांकि उसने घर से बाहर भाग कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। इसी दौरान गैस का सिलेंडर फट गया। जिससे घर और दुकान दोनों ध्वस्त हो गया। सिलेंडर फटने से आग की लपटें काफी तेज हो गई जिसकी चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल भी जल गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को भी दी।
सूचना मिलने के बाद थानेदार शशि कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को भी मामले की जानकारी दी गई परंतु जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचती, तब तक घर और दुकान दोनों जलकर राख हो गये थे।
इसे भी पढ़ें : छुरा के दम पर लूट, पुलिस ने तीन को उठाया
इसे भी पढ़ें : 4 PM यूट्यूब चैनल पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन, क्या है इल्जाम… जानें
इसे भी पढ़ें : 1200 में तय हुआ सेज सजाने का सौदा, फिर जो हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटाने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक



