अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamtara : जामताड़ा में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इस गंदे धंधे में शामिल दो महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला और एक पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने दबोचा है। मामले में सदर थानेदार राजेश मंडल ने बताया कि जामताड़ा पुलिस कप्तान डॉ एहतेशाम वकारिब को इंफॉर्मेशन मिली थी कि सर्खेलडीह मुहल्ले में करमाटांड़ रोड स्थित एक घर में जिस्मफरोशी का गंदा धंधा चल रहा है। फोन करने वाले शख्स ने SP को बताया कि एक महिला अक्सर गैर मर्दों और औरतों को अपने घर में बुलाया करती है और अपने ही घर में गंदा धंधा करवाती है। मोहल्ले का पूरा माहौल गंदा होता जा रहा है।
मिली सूचना को SP डॉ एहतेशाम वकारिब ने गंभीरता से लिया। मामले की जांच की तो पता चला कि इंफॉर्मेशन सही है। फिर जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा करने के वास्ते जाल बिछाया गया। पुलिस ने एक शख्स को कस्टमर बनाकर आरोपी महिला के घर भेजा। उस शख्स ने महिला से बात की और सेज सजाने का सौदा 1200 रुपये में तय किया। वह शख्स जब घर के अंदर दाखिल हुआ तो घर के अन्य कमरे अंदर से बंद थे। अंदर हो रहा था गंदा काम। उस शख्स ने तुरंत पुलिस को खबर कर दी। बाहर घात लगाये बैठी पुलिस की टीम में घर पर धावा बोल दिया। पुलिस ने जब घर के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो एक कमरे से एक पुरुष और एक महिला आपत्तिजनक हालत में निकली। दोनों को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। वहीं, महिला संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : तिसरी CO दफ्तर में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां
इसे भी पढ़ें : भूख-प्यास से तड़पती महिला नक्सली भोरे-भोर पहुंची SP के घर, फिर…
इसे भी पढ़ें : फ्लाइओवर रैंप निर्माण का विरोध, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की… देखें वीडियो



