Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 02:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मासूम अब्दुल और हमजा के घर मचा कोहराम
Headlines

मासूम अब्दुल और हमजा के घर मचा कोहराम

May 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मासूम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Khunti : शहर के आजाद रोड के रहने वाले दो मासूम बच्चों की रविवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 11 वर्षीय अब्दुल समद और नौ वर्षीय हमजा अंसारी शामिल हैं। एक साथ दो मासूमों की इस तरह की मौत ने सभी की आंखों को नम कर दिया। अब्दुल समद, रांची के टेंडर हर्ट स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। फिलहाल अपने दादा मो मन्नान अंसारी के पास खूंटी में रह रहा था। उसके पिता राजा मुराद सऊदी अरब में काम करते हैं। हमजा अंसारी, आईडियल स्कूल में पढ़ता था वह काफी चंचल, हंसमुख बच्चा था। वह सब्बन अंसारी का इकलौता बेटा था। रविवार को गर्मी से राहत पाने के लिए चार बच्चे महादेव मंडा के पीछे बने एक अधूरे डोभा में नहाने गये थे। मासूमों को क्या पता था कि यह ठंडा पानी उनकी ज़िंदगी लील लेगा। दो बच्चे नहाने उतरे और फिर ऊपर न आ सके। अन्य दो बच्चों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों बच्चे मौत के आगोश में जा चुके थे। दोनों मासूम बच्चों की मौत की फैली खबर के बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही शहर के लोग शोक संतप्त परिवार कें घर पहुंचे। मृतक के रिश्तेदार मो अजहर ने बताया कि रविवार था और बच्चे खेलने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वे नहाने के लिए तालाब चले गये। नहाने के दौरान तालाब में डूबने से उनकी मौत हो गई। खालिक हुसैन ने बताया कि बच्चे खेलने की बात कह कर घर से निकले थे और वे चारों बच्चे गिरजा टोली के पीछे एक तालाब में पहुंचे और नहाने लगे। दो बच्चे डूब गए। आनन-फानन में उन्हें निकाल कर सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

auto

इसे भी पढ़ें : पुलिस को देखते ही भागने लगा, फिर जो हुआ… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत बंद का ऐलान, कब और क्यों… जानें
Next Article ECI जल्द लॉन्च करेगा एकल-बिंदु ऐप, सुगम होगी चुनावी सेवाएं

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.