अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के महागठबंधन ने बैठक कर 20 मई को भारत बंद का फैसला किया है। रविवार को पटना के आशियाना दीघा में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 मई को वामदलों की ओर से बंद का आह्वान किया गया है, जिसे महागठबंधन के सभी दल समर्थन देंगे। भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि मजदूरों के अधिकारों की मांग को लेकर 20 मई को भारत बंद का आह्वान किया गया है।
बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने नीतीश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए इसके खिलाफ रणनीति बनाकर जनता के बीच जाने की बातें कही। विकासशील पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने महागठबंधन के नेताओं से चुनावी रणनीति, साझा चुनावी घोषणा पत्र और प्रचार को एकजुटता के साथ रणनीति बनाकर आगे बढ़ने पर जोर दिया। बैठक में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, तीनों वाम दलों के अलावा विकासशील पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा।
इसे भी पढ़ें : MGM हादसे में अबतक तीन की मौ’त, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
इसे भी पढ़ें : अपराधियों ने एक घंटे तक किया तांडव, दो ड्रिल मशीन और 6 गाड़ियों को फूंक डाला
इसे भी पढ़ें : बिहार का मोस्ट वांटेड बिल्डर रांची से धराया, दो पत्नियों के साथ मिल करता था ठगी
इसे भी पढ़ें : झारखंड के निर्वाचन संबंधित स्टेकहोल्डर जायेंगे दिल्ली, कब और क्यों… जानें
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में नक्सल डम्प तहस-नहस, IED-डेटोनेटर बरामद
इसे भी पढ़ें : बाबूलाल का सवाल- खड़गे आते ही CM से करेंगे मंत्री हफिज़ुल के इस्तीफे की मांग
इसे भी पढ़ें : महिला थानेदार को SP ने किया सस्पेंड… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : जुगसलाई थानेदार सहित आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : फ्लाइओवर रैंप निर्माण का विरोध, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पहलगाम में खू’न की नदियां बहाने वाला आदिल स्टूडेंट वीजा पर गया था पाकिस्तान



