Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ईद पर तीन बड़ी फिल्मों के बीच होगी भिड़ंत…
Headlines

ईद पर तीन बड़ी फिल्मों के बीच होगी भिड़ंत…

February 1, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

‘लक्ष्मी बॉम्ब’, ‘राधे’ और ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9: द फास्ट सागा’

ईद 2020 के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में दस्तक देने के लिए तैयार है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आमतौर पर ईद पर अकेले ही आते हैं, लेकिन इस बार अक्षय कुमार और हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल से उनका सामना होगा। अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बॉम्ब’, सलमान खान की ‘राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई’ और विन डीजल की ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9: द फास्ट सागा’ के बीच भिड़ंत होगी। फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ 22 मई, ‘राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई’ 22 मई और ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9: द फास्ट सागा’ भी 22 मई 2020 को रिलीज होगी। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया-‘राधे’, ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ और ‘फस्ट एंड फ्यूरियस 9′ तीन बड़ी फिल्म इस ईद 2020 पर भिड़ेंगी।’ इस क्लैश को लेकर आपके क्या राय हैं?

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में अक्षय कुमार अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ दिखाई देंगे। यह साउथ की फिल्म ‘कंचना’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के निर्देशक राघव लॉरेंस हैं। ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में अक्षय कुमार एक किन्नर भूत का करिदार निभाते नजर आएंगे। हाल में रिलीज हुए फर्स्ट लुक में अक्षय कुमार साड़ी पहने और बिंदी लगाए अलग अवतार में दिखाई दिए थे। उनके पीछे मां दुर्गा की मूर्ति भी नजर आ रही थी। फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ ईद के मौके पर 22 मई, 2020 को रिलीज होगी।
वहीं सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ भी 22 मई को रिलीज होगी। फिल्म का आखिरी शेड्यूल 21 फरवरी को पूरा होगा। फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ के निर्देशक प्रभु देवा हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और दिशा पटानी भी हैं। ‘राधे’ में रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में होंगे। सलमान खान की होम प्रोडक्शन एसके फिल्म्स ‘राधे’ को प्रोड्यूस करेगी। सोहेल खान इस फिल्म के सह निर्माता और सह लेखक हैं।
एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘एफ9: द फास्ट सागा’ का निर्देशन जस्टिन लिन ने किया है। यह फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु में 22 मई, 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में विन डीजल और जॉन सीना मुख्य भूमिका में है। मिशेल रॉड्रिज, जॉर्डाना ब्रूस्टर, टायरिस गिब्सन, लूडैकरिस और नताली एमेनुअल भी अहम किरदारों में हैं। ‘एफ9: द फास्ट सागा’ फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रैंचाइजी का 9वां पार्ट है। फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआखिरकार यूरोपीय संघ से अलग हुआ ब्रिटेन
Next Article अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज’ अब हांगकांग में 13 फरवरी को होगी रिलीज

Related Posts

Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.