अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची की तुपुदाना पुलिस ने अफीम तस्करी के इल्जाम में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में करीब 31 साल का कैलाश मुंडा और 18 साल का सुगना मुंडा शामिल है। ये दोनों खूंटी के रहने वाले हैं। इनके पास से अवैध गादा अफीम जब्त किया गया है। इसके अलावा एक महंगी बाइक भी जब्त की गयी है। इस बात की जानकारी DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के साथ साझा की है।
DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हरदार स्थित वास्तु विहार कैंपस में दो शख्स अफीम गादा लेकर बेचने के फिराक में खड़े हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर हटिया DSP प्रमोद कुमार मिश्रा, ASI योगेंद्र प्रसाद के साथ टीम को लेकर वास्तु विहार पहुंचे। वहां एक बाइक पर दो शख्स बैठे हुए थे। पुलिस को देखकर दोनों शख्स बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलसि ने दोनों को खदेड़ कर दबोच लिया। दोनों के पास से 1.7 किलो गादा अफीम मिला। पुलिस ने अफीम और KTM बाइक जब्त कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने बताया कि दोनों का घर खूंटी में है। गादा अफीम खूंटी से लाकर यहां बेचने आये थे। खरीददार का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस ने धर दबोचा।
इसे भी पढ़ें : 802 बोतल शराब गटकने वाले दारूबाज चूहों की होकर रहेगी शिनाख्त : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
इसे भी पढ़ें : JDU प्रखंड अध्यक्ष के पिता को गौशाला में घुसकर का’ट डाला
इसे भी पढ़ें : हॉस्पिटल में भोरे-भोर म’र्डर, जेल से आए कैदी के सीने में दाग दी चार गो’लियां
इसे भी पढ़ें : झारखंड के सभी बेघरों को 2029 तक मिल जाएगा उनका आशियाना… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : “जिसके दम पर फुरफरा रहे हो न, वो बचाने नहीं आयेंगे”, कमांडर के नाम का पोस्ट वायरल
इसे भी पढ़ें : खूंखार लवलेश गंझू ने डाला हथियार, SP बोले- बचे-खुचे भी करें सरेंडर, नहीं तो…

