Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 09:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खूंखार लवलेश गंझू ने डाला हथियार, SP बोले- बचे-खुचे भी करें सरेंडर, नहीं तो…
Headlines

खूंखार लवलेश गंझू ने डाला हथियार, SP बोले- बचे-खुचे भी करें सरेंडर, नहीं तो…

July 15, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Latehar : JJMP के खूंखार उग्रवादी लवलेश गंझू उर्फ लवकेश जी ने हथियार डाल दिया है। उसने आज यानी मंगलवार को पलामू जोन के IG सुनील भास्कर, लातेहार SP कुमार गौरव, एसएसबी 32 बटालियन के कमाडेंट राजेश सिंह और सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेट यादराम बुनकर के सामने सरेंडर किया। इस दौरान लवलेश की पत्नी और उसके बच्चे भी मौजूद थे। उग्रवादी लवलेश गंझू का ओहदा JJMP संगठन में सब जोनल कमांडर का था। उसके खिलाफ पुलिस फाइल में 50 संगीन मामले दर्ज हैं। सरेंडर करने के बाद लवलेश गंझू ने कहा कि जेल से निकलने के बाद मेहनत और मजदूरी कर परिवार के साथ अपनी जिंदगी बितायेगा। अपने बच्चों को बढ़िया से बढ़िया तालीम देना उसकी प्राथमिकता होगी, ताकि भविष्य में वे बेहतर इंसान बन सकें। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लवलेश गंझू को सरेंडर करने के बाद पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। लवलेश गंझू लातेहार के बालुमाथ थाना क्षेत्र के कुरियाम खुर्द का रहने वाला है।

मार्च 2026 तक झारखंड को उग्रवाद और नक्सल मुक्त करने का है टारगेट : IG

आईजी सुनील भास्कर ने कहा कि केंद्र सरकार का टारगेट है कि मार्च 2026 तक झारखंड को उग्रवाद और नक्सल मुक्त कर देना है। इसी लक्ष्य को लेकर पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लातेहार जिला से उग्रवाद और नक्सलवाद लगभग अंतिम स्टेज पर है। जो उग्रवादी या नक्सली बचे हैं या तो सरेंडर कर दें अन्यथा पुलिस उन्हें मुहतोड़ जवाब देने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

Advertisement Advertisement

उग्रवादियों की कमर की रीढ़ तोड़ दी गयी है : SP

वहीं, पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने कहा कि लातेहार में अब उग्रवादी संगठनों का खूंटा डोल चुका है। उग्रवादियों की कमर की रीढ़ तोड़ दी गयी है। कई टॉप लीडर्स या तो मारे जा चुके हैं या सरेंडर कर चुके हैं। जल्द ही लातेहार पूरी तरह से उग्रवाद मुक्त जिला बन जाएगा। SP ने बचे-खुचे कुछ उग्रवादियों को साफ संदेश दिया है कि जल्द से जल्द उग्रवाद का रास्ता छोड़ सरेंडर करें और मुख्य धारा से जुड़कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। जो उग्रवादी सरेंडर नहीं करेंगे, वो अंजाम भुगते के लिए तैयार रहें। पुलिस अपना अभियान जोर-शोर से चला रही है।

आज दिनांक 15.07.25 को JJMP उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर लवलेश गांझु उर्फ लवकेश गांझु जिनके उपर विभिन्न थानों में 50 से भी अधिक गंभीर मामले दर्ज है. IG पलामू प्रमंडल श्री सुनील भास्कर, पुलिस अधीक्षक लातेहार, समादेष्टा CRPF 11Bn एवं समादेष्टा SSB-32 Bn के समक्ष किया आत्मसमर्पण pic.twitter.com/Hz7IiZHeWQ

— Latehar Police (@LateharPolice) July 15, 2025

सरेंडर कर चुके लवलेश गंझू का आपराधिक इतिहास

  1. बालूमाथ (14.04.17) – भीड़ के साथ मारपीट और जबरन वसूली का मामला।
  2. चंदवा (16.04.17) – हथियार के साथ हमला, डकैती और धमकी।
  3. चंदवा (17.06.18) – जबरन बंदी बनाना, मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देना।
  4. मनिका (06.11.17) – पुलिस पर हमला, जानलेवा हमला और अवैध हथियार रखना।
  5. लातेहार (28.12.17) – चोरी की संपत्ति रखने और हथियार से जुड़ा अपराध।
  6. मनिका (06.11.17) – पहले जैसा ही मामला, दोबारा अंकित।
  7. गारू (01.12.17) – भीड़ द्वारा हमला, मारपीट और रंगदारी वसूली।
  8. मनिका (16.12.17) – पुलिस पर हमला और जान से मारने की कोशिश।
  9. लातेहार (20.12.17) – पुलिस पर हमला, हथियार और CLA एक्ट के तहत मामला।
  10. लातेहार (17.01.18) – विस्फोटक, हथियार और राष्ट्रविरोधी गतिविधि की धाराएं।
  11. लातेहार (01.07.18) – मारपीट, धमकी, वसूली और CLA एक्ट।
  12. चंदवा (11.10.18) – पुलिस पर हमला और जानलेवा हमला।
  13. बालूमाथ (20.11.18) – बंधक बनाना, मारपीट, रंगदारी और हथियार का उपयोग।
  14. बालूमाथ (28.11.18) – अवैध हथियार रखने का मामला।
  15. बालूमाथ (18.01.19) – जबरन वसूली और CLA एक्ट।
  16. बालूमाथ (20.01.19) – जान से मारने की कोशिश और अवैध हथियार।
  17. छिपादोहर (21.01.19) – पुलिस पर हमला और हथियार से हमला।
  18. बालूमाथ (08.05.19) – अवैध हथियार रखने का मामला।
  19. मनिका (25.06.19) – मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी।
  20. चंदवा (12.07.19) – आगजनी, लूट और रंगदारी वसूली।
  21. चंदवा (22.12.19) – जबरन वसूली और CLA एक्ट।
  22. छिपादोहर (22.09.19) – संपत्ति को नुकसान और वसूली।
  23. लातेहार (25.01.20) – झगड़ा, मारपीट और धमकी का मामला।
  24. मनिका (18.05.20) – अपहरण, हत्या और राष्ट्रविरोधी गतिविधि।
  25. लातेहार (21.07.20) – घर में घुसकर हत्या और लूट का मामला।
  26. लातेहार (11.09.20) – पुलिस पर हमला, विस्फोटक और हथियार का उपयोग।
  27. लातेहार (17.11.20) – हत्या और मारपीट का गंभीर मामला।
  28. लातेहार (20.12.20) – पुलिस पर हमला और हथियार कानून का उल्लंघन।
  29. लातेहार (24.02.21) – जालसाजी, धमकी और धोखाधड़ी।
  30. हेरहंज (11.03.21) – रंगदारी मांगने और CLA एक्ट।
  31. लातेहार (13.03.21) – हत्या और अवैध हथियार का उपयोग।
  32. लातेहार (30.09.21) – हत्या, पुलिस पर हमला और UAPA लागू।
  33. चंदवा (23.12.21) – पुलिस पर हमला और हथियार से हमला।
  34. चंदवा (03.02.22) – चोरी का मामला और CLA एक्ट।
  35. छिपादोहर (09.02.22) – पुलिस पर हमला और हथियार का उपयोग।
  36. बालूमाथ (14.04.22) – जान से मारने की कोशिश और साजिश।
  37. लातेहार (18.09.22) – हथियार और CLA एक्ट के साथ हमला।
  38. लातेहार (22.11.22) – UAPA, हथियार और CLA एक्ट के तहत केस।
  39. बारियातू (28.11.22) – रंगदारी और CLA एक्ट।
  40. मनिका (18.09.23) – हत्या की कोशिश और साजिश रचने का मामला।
  41. बालूमाथ (04.09.23) – धमकी, रंगदारी और मारपीट।
  42. लातेहार (25.12.23) – चुनाव से जुड़ी रंगदारी और CLA एक्ट।
  43. हेरहंज (18.01.24) – जानलेवा हमला और विस्फोटक अधिनियम।
  44. लातेहार (18.02.24) – धमकी, तोड़फोड़ और CLA व विस्फोटक अधिनियम।
  45. लातेहार (07.10.24) – झूठी गवाही, उकसाना और हथियार एक्ट।
  46. हेरहंज (26.11.24) – गवाही में झूठ और UAPA, आर्म्स एक्ट के तहत मामला।
  47. लातेहार (22.01.25) – झूठी जानकारी, षड्यंत्र और हथियार कानून उल्लंघन।
  48. लातेहार (24.05.25) – गवाहों को गुमराह करना और CLA व हथियार अधिनियम।
  49. जोबांग (30.06.20) – जानलेवा हमला, हथियार और UAPA एक्ट।
  50. सतबरवा (01.09.23) – पुलिस पर हमला और हथियार का दुरुपयोग।

इसे भी पढ़ें : SP को भोरे-भोर मिली इंफॉर्मेशन और धरा गये PLFI के तीन उग्रवादी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटेस्ला की SUV-Y भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 500 किमी
Next Article चार डॉक्टर बर्खास्त, पांच साल में एक करोड़ नौकरी, नीतीश कैबिनेट में 30 प्रस्ताव पास

Related Posts

Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.