WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। वाहन चोर पहले बाइक-स्कूटी, कार आदि चुराते थे. इस बार एंबुलेंस ही चुरा ले गये. कोरोना संकट के बीच रांची के सदर अस्पताल से चोर एक एंबुलेंस लेकर फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2:30 बजे सदर अस्पताल परिसर से चोर एंबुलेंस लेकर फरार हो गये. JH01K 2842 नंबर की सूमो एंबुलेंस की चोरी हुई है. लोअर बाजार थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

