अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बढ़ते रैश ड्राइविंग और अपराधों को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। गुरुवार को SSP राकेश रंजन ने अपने गोपनीय कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें सिटी एसपी पारस राणा, रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर, ट्रैफिक एसपी राकेश रंजन, सभी डीएसपी और शहर व ग्रामीण इलाके के थानेदार मौजूद थे।
रैश ड्राइविंग पर रोक, रात में विशेष निगरानी
बैठक में सबसे पहले चर्चा रैश ड्राइविंग और स्टंट ड्राइविंग पर हुई। SSP ने साफ कहा कि अब किसी को भी सड़क पर लापरवाही करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमुख सड़कों पर रात के समय विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए स्लाइडर और Zig-Zag रूकावटें लगाई जाएंगी, साथ ही इंटरसेप्टर वाहन भी तैनात किए जाएंगे।

अपराधियों पर नकेल, टास्क फोर्स की तैयारी
साथ ही SSP ने संगठित अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष टास्क दिए। इसका मकसद अपराधियों को पकड़ना और उन्हें जल्दी से जल्दी कानून के सामने लाना है। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है।
जनता से अपील
एसएसपी ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। एसएसपी ने कहा कि जनता और पुलिस के सहयोग से ही शहर और ग्रामीण इलाके सुरक्षित बनाए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : दोस्त से दुश्मन बने आयुष ने धर्मेंद्र पर चढ़ाया था थार, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

