अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची से सटे मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र का धमधमियां ढूब बस्ती ट्रिपल मर्डर से दहल उठा। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार घर में रखे सिलबट्टे से वार कर उसने पत्नी और दोनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इस शख्स का नाम रवि लोहरा बताया गया। रवि लोहरा ने सबसे पहले अपनी 29 साल की पत्नी रेणु देवी को मारा, उसके बाद चार साल के बेटे और पांच साल की बेटी को भी मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद संदेही गुनहगार रवि लोहरा फरार हो गया।
वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर मैकलुस्कीगंज थानेदार धनंजय बैठा अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे। तीनों डेड बॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रांची के रुरल एसपी सुमित कुमार भी स्पॉट पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर फरार संदेही गुनहगार रवि लोहरा को गिरफ्तार कर लिया। उसे मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमियां ढूब के जंगली इलाके से दबोचा गया है। रवि लोहरा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में रवि ने खुलासा किया कि शक के चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।
इसे भी पढ़ें : “इंतजार खत्म हुआ… जय हनुमान”, बेहद खुश हैं तेजस्वी यादव… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पलामू में टॉप कमांडर के दस्ते के साथ मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
इसे भी पढ़ें : लालू परिवार ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, अब तेजप्रताप को निकालने का ड्रामा कर रहे : एश्वर्या राय
इसे भी पढ़ें : झारखंड में IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गये कई जिलों के DC… देखें
इसे भी पढ़ें : विदेश में बैठे राहुल सिंह और जेल में बंद बजरंगी के हुक्म पर करने वाले थे बड़ा कांड, मगर…



