अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर में बड़े बेटे तेज प्रताप को लेकर चल रही उथल-पुथल के बीच परिवार को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। छोटे बेटे तेजस्वी फिर से पापा बन गये हैं। वहीं, लालू यादव दूसरी बार दादा बने हैं। तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव ने एक बेटे को जन्म दिया है। आज यानी मंगलवार की सुबह तेजस्वी यादव ने यह गुड न्यूज सोशल मीडिया के अपने ‘एक्स’ और फेसबुक पर साझा की है। तेजस्वी ने बेटे की तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ तेजस्वी ने लिखा, “Good Morning! The wait is finally over! So grateful, blessed and pleased to announce the arrival of our little boy. Jai Hanuman!”(‘सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और खुश हूं। जय हनुमान!)
Good Morning! The wait is finally over!
So grateful, blessed and pleased to announce the arrival of our little boy. Jai Hanuman! pic.twitter.com/iPHkgAkZ2g
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 27, 2025
राजद के भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर तेजस्वी को बधाई दी। पार्टी ने लिखा, ‘नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को पुत्र रत्न की प्राप्ति और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को फिर से दादा बनने की हार्दिक शुभकामनाएं। समस्त राजद परिवार की ओर से शुभ आशीर्वाद सहित हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं! तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने भाई और भाभी राजश्री यादव को बधाई दी। उन्होंने कात्यायनी को भी बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।’
कोलकाता के एक अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है। जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सोमवार को लालू परिवार पटना से कोलकाता गया था। इससे पहले 2023 में तेजस्वी की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। उसका नाम कात्यायनी है। लालू परिवार में सबसे छोटे Tejashwi Yadav दो बार बिहार के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले तेजस्वी क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड का प्रतिनिधित्व भी किया है। Tejashwi Yadav नौवीं पास और स्कूल ड्रॉपआउट हैं। वे कहते हैं कि क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। Tejashwi आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। वह बिहार विधानसभा में राघोपुर से विधायक हैं।
इसे भी पढ़ें : लालू परिवार ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, अब तेजप्रताप को निकालने का ड्रामा कर रहे : एश्वर्या राय

