अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Latehar : लातेहार के महुआडांड़ में मुंशी अयुब अहमद की हत्या और गाड़ियों को फूंकने के इल्जाम में पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सतेंद्र यादव, सुरजनाथ यादव, राजेंद्र यादव, कृष्णा यादव और प्रसाद यादव बताये गये। ये सभी हार्डकोर नक्सली कुंदन खरवार के लिए काम करते हैं। सतेंद्र और सुरजनाथ की निशानदेही पर लेवी के 52 हजार रुपये, धमकी भरा पर्चा और वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
बता दें कि बीते 30 अप्रैल को रात में महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाठ में रोड कंस्ट्रक्शन के काम में लगे मुंशी अयुब अहमद को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। वहीं, ग्रेडर मशीन और JCB मशीन में आग लगा दी गयी थी। तफ्तीश में खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने के पीछे नक्सली कुंदन खेरवार का हाथ है। इससे पहले भी लेवी के लिए कुंदन के इशारे पर ठेकेदारों और कंपनियों को लेवी के लिए धमकी भरा पर्चा भेजा गया था। वहीं, कुछ जगहों से लेवी की रकम भी वसूली गयी थी। इन लोगों को दबोचने में महुआडांड़ थानेदार मनोज कुमार, एसआई इंद्रदेव रजवार. बंधन तिर्की और अरविंद हेरेंज की भूमिका सराहनीय रही।
इसे भी पढ़ें : झामुमो की बढ़ी ताकत, जुगल-संजय सहित सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल
इसे भी पढ़ें : देशभर में मॉकड्रिल की तैयारी PM मोदी और एनएसए की महत्वपूर्ण बैठक
इसे भी पढ़ें : हमले से तीन दिन पहले PM को भेजी गयी थी खुफिया रिपोर्ट : खरगे
इसे भी पढ़ें : एमएस धोनी कर सकते हैं बड़ा ऐलान… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, 7 मई को देशभर में होगा मॉक ड्रिल
इसे भी पढ़ें : 11 फरार वारंटियों के घर ढोल-नगाड़ा लेकर पहुंची पुलिस, फिर…
इसे भी पढ़ें : स्पेन और स्वीडन की दो कंपनी झारखंड में करेगी निवेश, 7 से हो रही बातचीत
इसे भी पढ़ें : झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन, कल्पना सोरेन का भी नाम… देखें पूरी लिस्ट

