अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची CBI की टीम ने 30 हजार रुपए घूस लेते सीसीएल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारियों का नाम रमेश यादव और लोकेश कुमार बताये गये। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार CCL सियाल-डीह के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने CBI से यह शिकायत की थी कि सेवानिवृति से संबंधित लाभ देने के लिए उससे रिश्वत की मांग की जा रही है। सेवानिवृति से संबंधित मामलों के निपटाने की जिम्मेवारी क्लर्क लोकेश की है। रमेश ने रिश्वत की रकम लेने के बाद लोकेश को दी। लोकेश रमेश को बिचौलिए की तरह इस्तेमाल कर रहा था। इसलिए CBI ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों के घरों की तलाशी ली। शिकायत के बाद जांच में CBI ने आरोप सही पाया।
CBI इंस्पेक्टर चंदन कुमार के नेतृत्व में टीम बना कर रिश्वत मांगने वालों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनी। इसके तहत सीबीआई की टीम ने शनिवार को 30 हज़ार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने आम लोगों से यह अनुरोध किया है कि वे केंद्रीय कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा घूस मांगने की शिकायत करें।
इसे भी पढ़ें : रात भर हुई गोलाबारी, पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में बंद घर के भीतर मिला ढाई करोड़ का माल
इसे भी पढ़ें : शमशान में माशूका का गैंगरेप, प्रेमी सहित पांच को पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कई एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को मिला प्रमोशन… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : भाजपा आदिवासी नायकों के नाम पर कर रही ओछी राजनीति : विनोद पांडेय
इसे भी पढ़ें : भारत के INS विक्रांत ने मचाया तांडव, पाकिस्तान का कराची पोर्ट तहस-नहस
इसे भी पढ़ें : राजस्थान की तरफ देखे गये पाकिस्तान के टैंक, जवाब देने को तैयार भारतीय जांबाज
इसे भी पढ़ें : राजस्थान की तरफ देखे गये पाकिस्तान के टैंक, जवाब देने को तैयार भारतीय जांबाज



