Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 05:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » केन्द्रीय मंत्री तोमर और सिंधिया आज ग्वालियर को देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
Headlines

केन्द्रीय मंत्री तोमर और सिंधिया आज ग्वालियर को देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

February 14, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

ग्वालियर। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और नागरिक उड्डयन ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को ग्वालियर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मंत्रीद्वय जिलेवासियों को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मध्य प्रदेश में जारी विकास यात्रा के दसवें दिन मंगलवार को जिले की मुरार जनपद पंचायत के ग्राम पारसेन में केन्द्रीय मंत्रीद्वय नरेन्द्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में 12 करोड़ 45 लाख रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा। प्रदेश के उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री द्वय विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर दोपहर 12.00 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचेंगे और दोपहर 1.30 बजे मुरार जनपद पंचायत के ग्राम पारसेन पहुंचकर विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे। तोमर इस कार्यक्रम के बाद मोहना जाएंगे और वहां क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद तोमर सायंकाल 7 बजे वापस ग्वालियर पहुंचेंगे और शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसी प्रकार केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वायुमार्ग द्वारा दोपहर 1.30 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचेंगे और यहाँ से रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे मुरार जनपद पंचायत के ग्राम पारसेन में विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम तथा जनसभा में शामिल होंगे। सिंधिया सायंकाल 5.30 बजे डबरा तहसील के अंतर्गत पिछोर कस्बे के कालिन्द्री माता मंदिर पहुंचकर विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। साथ ही जन सभा को संबोधित करेंगे। इसी कड़ी में रात्रि लगभग 8.10 बजे ठाठीपुर डिस्पेंसरी पहुंचकर चिकित्सकों के लिये बनाए गए आवासों का लोकार्पण करेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुषमा स्वराज की जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज को आई दीदी की याद, लिखा भावुक संदेश
Next Article भोपाल: वैलेंटाइन डे पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, आज शहर में घूमेंगी संस्कृति बचाओ मंच की टीमें

Related Posts

Headlines

बियाडा एमडी ने पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया का लिया जायजा, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर दिये सख्त निर्देश

October 10, 2026
Headlines

आज के बच्चे कल के महानायक, इनकी पढ़ाई के लिए खोल देंगे खजाना : सीएम सम्राट

October 10, 2026
Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सिंघानिया मोटर्स में नई Skoda Slavia से उठा पर्दा, AI असिस्टेंट और मसाज सीट से लैस कार

October 10, 2026

रांची में MG Hector Tomahawk EV की धमाकेदार एंट्री, फुल चार्ज पर दौड़ेगी 517 KM

October 10, 2026

बियाडा एमडी ने पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया का लिया जायजा, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर दिये सख्त निर्देश

October 10, 2026

आज के बच्चे कल के महानायक, इनकी पढ़ाई के लिए खोल देंगे खजाना : सीएम सम्राट

October 10, 2026

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.