अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के बेटे ने अपनी चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर खड़े होने का वीडियो शूट किया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मंत्री के बेटे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में वह चलती गाड़ी के सनरूफ पर खड़े होकर कैमरे की ओर पोज देते दिख रहे हैं।
डीसी रांची ने लिया संज्ञान
जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने DTO यानी जिला परिवहन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियम सबके लिए समान हैं और किसी को भी इसका उल्लंघन करने की इजाजत नहीं है।
आगे की कार्रवाई
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वर्णित मामलें को संज्ञान में लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए है।@ranchipolice https://t.co/ypDxTc7X11
— DC Ranchi (@DC_Ranchi) October 11, 2025
इसे भी पढ़ें : बदल जायेगी राजधानी के तीनों बस टर्मिनल की सूरत और सीरत, 48.72 करोड़ रुपये पास
इसे भी पढ़ें : 48 केस, 8 जिले, एक नाम… मयंक सिंह… अब हाई सिक्योरिटी जेल में होगा शिफ्ट
इसे भी पढ़ें : OMG! 9000 क्विंटल अनाज का घोटाला, डीसी ने लिया सख्त एक्शन

