Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 10:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू
Headlines

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू

November 12, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

शिमला : हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के लिए शनिवार को सभी 68 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। राज्य भर में आज मौसम खुशगवार बना हुआ है। सुबह आठ बजे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। हालांकि ठंड की वजह से अभी मतदान की रफ्तार धीमी है।

खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर दिख रहा है और मतदाता मतदान केन्द्रों पर कम संख्या में पहुंचे हैं। वहीं मैदानी इलाकों के मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।
मौसम विभाग ने आज दिन पर मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया है। राज्य में एक ही चरण में मतदान हो रहा है और आठ दिसम्बर को इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

राज्य में 412 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 55.92 लाख मतदाता तय करेंगे। इनमें 1.92 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर जिला के विजयपुर बूथ नंबर 53 पर प्रातः 10:00 बजे वोट डालेंगे। यह बूथ विधानसभा झंडुत्ता के अंतर्गत आता है। इसी तरह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र के तहत मतदान केंद्र आहौंण में परिवार संग वोट डालेंगे।

चुनाव आयोग को इस बार रिकार्ड मतदान होने की उम्मीद है। वर्ष 2017 के चुनाव में मत प्रतिशत 75.57 और वर्ष 2012 में 73.5 फीसदी रहा था।

हिमाचल में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। हालांकि कुछ सीटों पर आम आदमी पार्टी ने इसे त्रिकोणीय बना दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजीव गांधी की हत्या के सभी दोषी आखिर क्यों हुए रिहा !
Next Article पलामू के बाल सुधार गृह से तीन कैदी फरार

Related Posts

Headlines

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026
Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.