अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Giridih : गिरिडीह नगर निगम चुनाव के मतदान खत्म होते ही पचंबा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। अब पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का मास्टरमाइंड शिवम आजाद को पकड़ लिया है। शिवम आजाद घटना के बाद से फरार था, लेकिन पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर अंडाल एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
नाच-गाने में मस्ती करते पकड़ा गया
पुलिस के अनुसार गिरिडीह से भागने के बाद शिवम आजाद लच्छीपुर पहुंचा और वहां नाच-गाने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उसे लगा कि अब वह सुरक्षित है। लेकिन वह राज्य छोड़कर दूर भागने की तैयारी में था। दुर्गापुर एयरपोर्ट पर उसकी लोकेशन पुलिस ने पहले ही पकड़ ली। टेक-ऑफ से ठीक पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
चुनाव खत्म होते ही क्यों मचाई दहशत?
यह घटना आजाद नगर अनुसूचित जाति टोला में हुई थी। शिवम आजाद और उसके साथी अंधाधुंध फायरिंग करने के आरोप में थे।इससे इलाके में डर का माहौल बन गया था। लोग घरों में छुप गए थे और पुलिस पर आरोपियों को जल्दी पकड़ने का दबाव बढ़ गया था।
बाकी लोगों पर भी पड़ रही पुलिस की नजर
शिवम आजाद की गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह पुलिस की टीम उसे वापस लाने दुर्गापुर रवाना हो चुकी है। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पचंबा निवासी विशाल मंडल समेत छह- सात अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि फायरिंग की साजिश में और कौन शामिल था, यह साफ हो सके।
पुलिस का सीधा संदेश
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून के खिलाफ जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : ‘प्रोजेक्ट जागृति’ ने जगाया उम्मीद का दीप, डीसी मनीष ने किया 24वां रक्तदान



