Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 02:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दुमका-जामताड़ा को 875 करोड़ की सौगात, क्या बोल गये CM हेमंत… देखें वीडियो
Headlines

दुमका-जामताड़ा को 875 करोड़ की सौगात, क्या बोल गये CM हेमंत… देखें वीडियो

September 18, 2024No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Jamtara : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं लगातार राज्य का दौरा कर रहा हूं। बस यही देखने आता हूं कि सरकार गांव से चल रही है या नहीं। गांव-गांव पहुंचकर तथा ऑनलाइन माध्यम से भी लोगों से संवाद कर उनकी बातों को सुन रहा हूं। मैं यह जानने का प्रयास कर रहा हूं कि आपके लिए जो योजनाएं राज्य सरकार बना रही है वह आप तक पहुंच रही है या नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आधी आबादी के लिए “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” ऐसी योजना है, एक ऐसा कदम है जो महिला सशक्तिकरण में इस राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गांव से चल रही है, रांची हेडक्वार्टर से नही। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत धनुकडीह मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कही।

गुजरे चार सालों में विकास की लम्बी लकीर खींची

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना काल में देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को लाने का कार्य हमारी सरकार ने किया था। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय राज्य की दीदियों ने गांव-गांव, टोला टोला में खाना बनाकर लोगों को खिलाने का काम किया था। कोरोना संक्रमण काल में हमारी दीदियों की भूमिका अहम थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने उसी समय यह संकल्प लिया था कि दीदियों को राज्य सरकार अवश्य मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 4 वर्ष पहले सामाजिक सुरक्षा के तहत राज्य में काफी कम संख्या में लोगों को पेंशन मिलता था लेकिन हमारी सरकार ने कानून बना दिया कि सभी पात्र लाभुक को पेंशन से जोड़ा जाए। आज कोई भी पात्र जरूरतमंद व्यक्ति पेंशन योजना से छूटा नही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 4 वर्ष में वर्तमान सरकार ने जो कार्य किया है वह कार्य पिछले 20 वर्ष में नहीं किया गया था। तमाम चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार विकास की योजनाओं को निरंतर धरातल पर उतरने का काम कर दिखाया है। पिछले 4 वर्षों में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास की लम्बी लकीर खींची है।

200 यूनिट बिजली फ्री, पुराना बिजली बिल भी हुआ माफ

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा राज्य में 11 लाख राशन कार्ड डिलीट कर दिया गया। वर्तमान राज्य सरकार ने 20 लाख नया हरा राशन कार्ड बनाकर गरीबों के बीच बांटने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खुले बाजार से भी अनाज खरीद कर राशन वितरण करती है। इस राज्य के गरीब लोगों को आवास देने के लिए हम लोगों ने तीन वर्ष तक केंद्र सरकार से आग्रह करते रहे, लेकिन गरीबों का आवास आवंटन नहीं हुआ अंततः हमने निर्णय लिया और राज्य के गरीब लोगों को अब हमारी सरकार अबुआ आवास देगी। आने वाले 5 वर्ष के अंदर सभी 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास से आच्छादित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में बिजली उपभोक्ताओं का 200 यूनिट तक बिजली फ्री किया और 200 यूनिट तक के पुराने बकाया बिजली बिल को माफ करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी सहयिका, सेविका, जल सहिया सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों समस्याओं एवं परेशानियों का समाधान करने का कार्य किया है।

सभी वर्ग-समुदाय को मिल रहा योजनाओं का लाभ

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के भीतर हर जाति, समुदाय और हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ राज्य सरकार दे रही है। किसी जाति विशेष के लिए योजनाएं नही बनाई गई है। “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” का लाभ भी सभी वर्ग-समुदाय की माताओं-बहनों को मिल रहा है। हमारी सरकार योजनाओं के संचालन में किसी के साथ भेदभाव नही करती है।

इस अवसर पर 132/33 के०वी० (2×50 MVA) ग्रीड सब-स्टेशन कुण्डहित एवं संबंधित द्विपथ लिलो संचरण लाईन का ऊर्जान्वयन किया गया। इस ग्रीड सब-स्टेशन का निर्माण मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो के संयुक्त प्रयास से हुआ है। जिसकी ऊर्जान्वित क्षमता 2 x 50 MVA (100 MVA) जिससे कई विद्युत शक्ति उपकेन्द्र क्रमशः 33 के०वी० नाला, कुण्डहित, बामनडीहा, फतेहपुर इत्यादि को विद्युत आपूर्ति की जानी है, जिससे लाभान्वित होने वाले प्रखंड नाला, कुण्डहित, बामनडीहा एवं फतेहपुर क्षेत्र के निवासियों को विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी, ये ग्रीड सब-स्टेशन आगामी 15 से 20 सालों के विद्युत् भार को वहन करने में सक्षम है। इस परियोजना के निर्माण में लगभग 82.37 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस नवनिर्मित ग्रीड को विद्युत आपूर्ति जामताड़ा एवं मधुपुर स्थित 132/33 के०वी० ग्रीड सब-स्टेशन से उपलब्ध कराई जायेगी। इस ग्रीड के ऊर्जान्वयन के उपरान्त करीब 80 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत की आपूर्ति की जा सकेगी, जिससे जामताड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्र नाला, कुण्डहित, बामनडीहा एवं फतेहपुर इत्यादि क्षेत्र के लाखों लोग प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे एवं लोवोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। ये ग्रीड सब-स्टेशन का निर्माण सरकार के 30 साल के विजन को देखते हुए सम्मानित निवासियों को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

CM ने दुमका एवं जामताड़ा जिले को दी ये सौगातें

CM हेमंत सोरेन ने “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में दुमका एवं जामताड़ा जिले को लगभग 875 करोड़ रूपए की सौगात दी। जहां विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं दोनों जिलों के 4,77,715 लाभुकों के बीच लगभग 30697.5 लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दोनों जिला के विभिन्न पंचायतों के लाभुकों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जामताड़ा जिले के 263734 लाभुकों के बीच 710 करोड़ 57 लाख 23 हजार रूपए की योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया। वहीं दुमका जिला के कुल 213981 लाभुकों के बीच 164 करोड़ 99 लाख रूपए की योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसमें जामताड़ा जिला अंतर्गत 40428.98 लाख रूपए की 275 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं दुमका जिला अंतर्गत 95.74 लाख रूपए की 23 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास किया। मौके पर लाभुकों के बीच 66 एकड़ भूमि का वनपट्टा वितरण हुआ।

ये रहे मौजूद

मौके पर नाला विधायक-सह-विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, सांसद नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, राधारानी सोरेन, आयुक्त संताल परगना प्रमंडल, डीआईजी के अलावा दुमका एवं जामताड़ा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : पूरे दमखम के साथ झारखंड में दावा ठोकेंगे मांझी, क्या बोले… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘एक देश, एक चुनाव’ पर केंद्र की मुहर
Next Article IED ब्लास्ट से दहला सारंडा, एक जवान एयरलिफ्ट

Related Posts

झारखंड

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.