Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 10:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मां, गर्भवती पत्नी, बेटा-बेटी और भतीजी के ह’त्यारे की फां’सी का HC में क्या हुआ… जानें
Headlines

मां, गर्भवती पत्नी, बेटा-बेटी और भतीजी के ह’त्यारे की फां’सी का HC में क्या हुआ… जानें

April 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
HC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : अपने ही परिवार के छह लोगों की निर्मम हत्या करने के एक मामले में फांसी की सजा पाए गांगो दास की क्रिमिनल अपील और फांसी की सजा को कंफर्म करने को लेकर राज्य सरकार की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट (HC) ने मंगलावार को फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट (HC) ने निचली अदालत की ओर से गांगो दास को सुनाए गए फांसी की सजा को कंफर्म किया है। इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर की संज्ञा में रखा है। साथ ही गांगो दास की अपील खारिज कर दी है। कोर्ट ने अपराध की इस घटना को जघन्य और घृणित कार्य माना है। पूर्व में सुनवाई पूरी होने के बाद हाई कोर्ट (HC) ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। दरअसल, कोडरमा की की निचली अदालत में अक्टूबर 2024 में आरोपित गांगो दास को 302 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। गांगो दास ने इसे हाई कोर्ट ने चुनौती दी थी। कोडरमा की निचली अदालत में ट्रायल के दौरान अभियोजन की ओर से 10 गवाहों का परीक्षण कराया गया था। घटना 26 नवंबर 2019 को हुई थी। उस समय नवलशाही थाना में पड़ोसी मदन दास के आवेदन पर केस दर्ज किया गया था। मदन दास ने दर्ज केस में बताया था कि 26 नवंबर 2019 की रात वह खाना खाकर सो गया था। रात करीब 9:45 बजे उसका पड़ोसी गांगो दास शराब के नशे में हाथ में बड़ा सा चाकू और रड लेकर आया था और वह पत्नी शीला देवी से झगड़ा करने लगा था। इसी बीच गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी को चाकू और रड से मार दिया था। यही नहीं उसने अपनी बेटी राधिका कुमारी (4) एवं बेटा पीयूष कुमार( 2) को भी चाकू और रड से मार दिया था। इससे घटनास्थल पर ही राधिका कुमारी एवं पीयूष कुमार की मौत हो गई थी। हल्ला गुल्ला सुनकर जब उसकी मां मसोमात शांति देवी बचाने आई तो उसे भी रड और चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

यही नहीं आरोपी ने अपनी भतीजी चांदनी कुमारी और नीतिका कुमारी को भी रड और चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जब आसपास के लोग वहां जुटे तो आरोपित ने खुद को एक रूम में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और खुलवाने का प्रयास करने पर लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा था। आस पड़ोस के लोगों की ओर से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जल्द सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां गांगो दास की पत्नी शीला देवी एवं उसके गर्भ में में पल रहे सात माह के बच्चे, मां शांति, भतीजी नीतिका कुमारी (7) की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल चांदनी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया था।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : छुरा के दम पर लूट, पुलिस ने तीन को उठाया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSP को आया एक फोन और धरा गये TPSC के पांच नक्सली
Next Article राशिफल @ 30 अप्रैल 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Headlines

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026
Headlines

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026

NIT में चल रही है प्रोफेसर की भर्ती, सैलरी 2.20 लाख तक

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.