Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बालू गिराते-गिराते मालकिन पर फिदा हो गया, फिर जो हुआ… जानें
Headlines

बालू गिराते-गिराते मालकिन पर फिदा हो गया, फिर जो हुआ… जानें

May 31, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मालकिन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Bihar : नया घर बनाते समय घर की मालकिन ने अपने गांव के ही एक युवक को बालू गिराने का ठेका दे दिया। बालू गिराते-गिराते अशोक यादव विवाहिता पर फिदा हो गया। पिया से दूर अकेली रहनेवाली घर की मालकिन ने भी अपना दिल अशोक यादव को दे दिया। इसके बाद दो बच्चों की मां ने छुप-छुप कर चुपके-चुपके अशोक से मिलना जुलना शुरू कर दिया। जब कभी विवाहिता का बेटा और बेटी ट्यूशन पर चले जाते, तब अशोक चुपके से उसके घर आ जाया करता था। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हो गये। दोनों में देह का रिश्ता कायम हो गया। विवाहिता का पति राजस्थान में मेहनत-मजदूरी करता है। वह परदेश में ही रहता है।

विवाहिता अशोक के पूरे झांसे में आ गई थी। अचानक किसी बात को लेकर दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। तब अशोक ने भयानक मन बना लिया।
इल्जाम है कि करीब तीन रोज पहले अशोक उसके घर आया और अवैध संबंध बनाने का अश्लील वीडियो और तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद उसने इसे गांव की पंचायत के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। इससे दुखी और आहत विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। कहते हैं कि विवाहिता ने अपने इस घातक फैसले के बारे में कुछ नजदीकी लोगों को बता दिया था, तब उसके बेटे ने अपनी मां को बहुत समझाया-बुझाया कि खुद को मारना सही नहीं। जब बेटा ट्यूशन से घर लौटा तो देखा उसकी मां बेहोश पड़ी है। वहीं, राजस्थान से लौटे पति को भी गहरा झटका लगा। बेहोश पड़ी पत्नी को आनन-फानन में पास के रेफरल अस्पताल ले गये, पर उसे बचाया नहीं जा सका। विवाहिता की मौत हो जाने की फैली खबर के बाद अशोक यादव गांव से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। फरार अशोक को खोजा जा रहा है। यह दुखद घटना बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से उछलकर सामने आई है।

इसे भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका… जानें

इसे भी पढ़ें : सपा-कांग्रेस को भारत का गौरवगान हजम नहीं होता : PM (VIDEO)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticlePM मोदी ध्यान-साधना में लीन, सामने आये कई फोटो-वीडिया… देखें
Next Article 6 अधिकारियों पर गिरी गाज… जानें क्यों

Related Posts

बिहार

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.