Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 02:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन पूजन, तैयारियां पुरी
Headlines

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन पूजन, तैयारियां पुरी

June 4, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वाराणसी। देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को काशीपुराधिपति के स्वर्णिम दरबार में हाजिरी लगायेंगे। दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति श्री काशी विश्वनाथ धाम का अवलोकन भी करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शनिवार को सुरक्षा सम्बंधी तैयारियों को जिला प्रशासन ने अन्तिम रूप दिया।

राष्ट्रपति अपनी पत्नी सविता कोविन्द के साथ गोरखपुर से वायुसेना के विशेष विमान से अपरान्ह एक बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आयेंगे। एयरपोर्ट पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। यहां से राष्ट्रपति कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे। गेस्ट हाउस में कुछ देर विश्राम के बाद राष्ट्रपति श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के लिए जाएंगे। दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति बाबतपुर एयरपोर्ट लौटेंगे। एयरपोर्ट से शाम 6.45 पर विशेष विमान से लखनऊ रवाना होंगे।

auto

राष्ट्रपति के शहर में आगमन को देख सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। प्रस्तावित शहर भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए रूट डायवर्जन भी लागू किया रहेगा। बरेका से लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह बैरीकेडिंग की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा में 11 एसपी रैंक, 12 एडिशनल एसपी, 22 डिप्टी एसपी, 180 दरोगा, 1100 पुरुष कॉन्स्टेबल और 100 महिला कॉन्स्टेबल के अलावा तीन कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। मैदागिन, लहुराबीर, चौकाघाट, गोलगड्डा, मंडुआडीह, चितईपुर चौराहा, भेलूपुर, गोदौलिया क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

इससे पहले, राष्ट्रपति 13 मार्च को सपरिवार काशी आए थे। तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी आये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दशाश्वमेध घाट पर विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में पत्नी सविता कोविंद के साथ भाग लिया था। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। राष्ट्रपति के तौर पर रामनाथ कोविंद देश के पहले ऐसे प्रथम नागरिक हैं जो वाराणसी के गंगा आरती में शामिल हुए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमांडर से गंगोत्री कुजूर को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार
Next Article सनातन धर्म के लिए गीता प्रेस का योगदान अतुलनीय : आदित्यनाथ

Related Posts

Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.